कोटा में सामान्य से 10% कम हुई बरसात: आज येलो अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश के कारण कोटा आने वाली 3 ट्रेनें रद्द - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Rain Yellow Alert Today, Weather Change From Tomorrow; 3 Mumbai Trains Cancelled कोटा में सामान्य से 10% कम हुई बरसात:आज येलो अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश के कारण कोटा आने वा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Rain Yellow Alert Today, Weather Change From Tomorrow; 3 Mumbai Trains Cancelled
कोटा में सामान्य से 10% कम हुई बरसात:आज येलो अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश के कारण कोटा आने वाली 3 ट्रेनें रद्द
- कॉपी लिंक
कोटा में मानसून की एंट्री हुए एक सप्ताह हो चुका हैं। लेकिन एंट्री के बाद भी पानी नहीं बरसा है। शहर में आज भी आसमान साफ है। हल्की हवाएं चल रही है, और धूप खिली हुई है। गर्मी व उमस बरकरार है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि रात को जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज हाड़ौती संभाग (कोटा, बूंदी, झालावाड़ ) के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 8 जुलाई तक 10% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 8 जुलाई तक औसत 146.3मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 131.7मिमी बारिश हुई है।
मुंबई मंडल में भारी बारिश के चलते तीन ट्रेनें रद्द
मुंबई मंडल में भारी बारिश व जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रेल प्रशासन द्वारा कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद्द किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 9 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
- LIVEराजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश, 3 ट्रेनें कैंसिल: माउंटआबू में कोहरा छाया, कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा; 11 से बदलेगा मौसम
- ATS-AGTF ने एक साथ 20 जगहों पर छापा मारा: गैंगस्टर्स से जुड़े बदमाश पकड़े, सुबह 5 बजे की कार्रवाई
- पिकअप की टक्कर से दूर जा गिरा बाइक सवार,मौत: ड्राइवर मौके से फरार, सब्जी मंडी गेट नंबर-3 के पास हुआ हादसा
- बच्चों में खून नहीं बन रहा था,HIV वाला ब्लड चढ़ाया: पिता बोले- तिल-तिल मर रही बेटी, खाना-खेलना बंद, बार-बार पूछती है़- मुझे क्या हुआ
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

टोक्यो, जापान में गूंजा 'रॉयल राजस्थान', टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं


