गेमिंग ऐप और निवेश का झांसा देकर जयपुर से कोटा तक महाठगी, करोड़ों का कांड करने वाले 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
दो सिपाहियों को मिली थी गोपनीय सूचना शिप्रापथ थाने की साइबर सैल टीम में तैनात कांस्टेबल प्रभास और सवाई सिंह को सूचना मिली थी कि इलाके में साइबर ठगी का बड़ा खेल हो रहा है। दोनों सिपाहियों ने सूचना को तकनीकी जांच के आधार प…

सौजन्य से:- Navbharat Times
दो सिपाहियों को मिली थी गोपनीय सूचना
शिप्रापथ थाने की साइबर सैल टीम में तैनात कांस्टेबल प्रभास और सवाई सिंह को सूचना मिली थी कि इलाके में साइबर ठगी का बड़ा खेल हो रहा है। दोनों सिपाहियों ने सूचना को तकनीकी जांच के आधार पर डेवलप किया। इसी दौरान साइबर पोर्टल 1930 पर प्राप्त शिकायत संख्या 32707260073402 के बारे में जानकारी मिली। इस शिकायत में इसी साइबर ठगी के बारे में लिखा था। फिर प्रभास और सवाई सिंह की निशानदेही पर पुलिस टीम ने फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश दी तो साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ।ऐसे चलाते थे साइबर ठगी का खेल
एसीपी मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि इस फर्जी कॉल सेंटर में आरोपी लोगों को अलग अलग वेबसाइट पर ऑनलाइन गेम खिलाने का झांसा देते थे और बड़ी रकम जीतने का लालच देते थे। 100panel और ramesh247.com पर ऑनलाइन गेम खिलाते थे। फिर इनवेस्ट के नाम पर अलग अलग मोबाइल नंबर से जुड़े एप और बैंक अकाउंट में रुपए डिपॉजिट करवाए जाते थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में काफी संख्या में साइबर ठगी से जुड़े उपकरण जब्त किए हैं।साइबर ठगी के ये सामान जब्त
डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा संचालित फर्जी कॉल सेंटर से 16 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 6 चेकबुक, 24 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, 10 सिम कार्ड, एयरटेल का वाईफाई, 3 पैन कार्ड, 4 आधार कार्ड और एक 2.50 लाख रुपए का भरा हुआ चेक बरामद किया है। मौके से 1,50,000 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. रमेश कुमार, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम सगरवाव, तहसील सेड़वा, जिला बाडमेर। हाल किरायेदार फ्लैट नंबर 205 कृष्णा सनराईज भांकरोटा।2. नैनाराम, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम बिकमकोर, तहसील लोहावट, जिला जोधपुर। हाल किरायेदार फ्लैट नंबर 205 कृष्णा सनराईज भांकरोटा।
3. कृष्ण कुमार, उम्र 24 साल, निवासी माणकी, तहसील धोरीमना, जिला बालोतरा। हाल किरायेदार फ्लैट नंबर 205 कृष्णा सनराईज भांकरोटा।
4. पप्पू राम, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम पाबुदान पुरा, तहसील सेड़वा, जिला बाडमेर। हाल किराएदार फ्लैट नंबर 205 कृष्णा सनराईज भांकरोटा।
5. प्रवीण कुमार, उम्र 21 साल, निवासी ग्राम रोहिला तहसील धोरीमना, जिला बालोतरा। हाल किरायेदार फ्लैट नंबर 205 कृष्णा सनराईज भांकरोटा।
कोटा में निवेश के नाम पर ठगी
इसी तरह कोटा शहर पुलिस ने भी एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें फर्जी कॉल सेंटर खोलकर आम लोगों को निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़कियों को OLX और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए भर्ती किया और उन्हें बाकायदा फोन पर लोगों को फंसाने की ट्रेनिंग दी। इसके बाद रोजाना करीब 100 लोगों को कॉल करने का टारगेट दिया जाता था। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस मुख्यालय के ‘म्यूल हंटर’ और ‘साइबर शील्ड’ अभियान के तहत की गई। पुलिस अब फर्जी वेबसाइट, कॉलिंग डेटा और बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच कर नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है।कोटा में भी पांच आरोपी गिरफ्तार
तेजस्विनी गौतम के अनुसार कार्रवाई में तीन अवैध कॉल सेंटरों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 102 मोबाइल फोन, 11 लैपटॉप, डेस्कटॉप, हार्ड डिस्क, बड़ी मात्रा में डायरी-रजिस्टर और साइबर ठगी की 65 हजार रुपये की रकम बरामद हुई है।इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में अशफाक उम्र 28 वर्ष, निवासी पालड़ी रानावता तहसील भोपालगढ़ जिला जोधपुर, हाल निवासी फ्लैट नंबर 608 नीलकंठ रेजीडेंसी बारां रोड बोरखेड़ा कोटा।आवेश उम्र 18 वर्ष निवासी अशोक कॉलोनी के पास बीकानेर हाल निवासी फ्लैट नंबर 211 नीलकंठ रेजीडेंसी,। बारां रोड बोरखेड़ा कोटा।
सैयद अली उम्र 24 वर्ष निवासी तेलियों का मोहल्ला डी-64 नागौर हाल निवासी फ्लैट नंबर 106 नीलकंठ रेजीडेंसी बारां रोड बोरखेड़ा कोटा।
जावेद अली उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रूप थाना मूंडवा जिला नागौर और मजीत खान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिराई तहसील बावड़ी थाना खेड़ापा जिला जोधपुर हाल निवासी नीलकंठ अपार्टमेंट बोरखेड़ा कोटा शामिल हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14, बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रैम्प वॉक: रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक,ग्रैंड फिनाले में आयेशा खान ने मचाया धमाल - Jaipur News

जयपुर कॉट्योर शो का आगाज, रैम्प पर दिखे बॉलीवुड सितारे: रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक, देशभर की 60 मॉडल्स ने पहने फैशन अटायर - Jaipur News

जयपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक ट्रैफिक डायवर्ट, परकोटे में एंट्री बैन, देखें पूरी रूट गाइड


