जयपुर में दोस्तों पर युवक की हत्या का शक: तलाई के पानी में पड़ा मिला था शव, काम के बहाने साथ ले गए थे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Youth Murder Case | Friends Accused Of Killing Man In Chaksu जयपुर में दोस्तों पर युवक की हत्या का शक:तलाई के पानी में पड़ा मिला था शव, काम के बहाने साथ ले गए थे - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Youth Murder Case | Friends Accused Of Killing Man In Chaksu
जयपुर में दोस्तों पर युवक की हत्या का शक:तलाई के पानी में पड़ा मिला था शव, काम के बहाने साथ ले गए थे
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक महीने पहले युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि काम के बहाने ले गए दो दोस्तों ने उसकी हत्या की। तलाई के पानी में शव फेंककर फरार हो गए। चाकसू थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
SHO (चाकसू) मनोहर लाल ने बताया- कोटखावदा के गांव राडोली निवासी गेंदीलाल ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उनका भाई कृष्ण हलवाई का काम करता था। वह कई दिनों तक बिता बताए घर से चला जाता था। मोबाइल नहीं रखने के कारण कृष्ण से कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पाता था। 28 अगस्त को सुबह निमोडिया में तलाई के पानी में कृष्ण का शव पड़ा मिला।
पुलिस ने 29 अगस्त को परिजनों को सौंपा था शव
लाश मिलने की सूचना पर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने 29 अगस्त को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दो दोस्तों पर हत्या का आरोप
24 अगस्त को सुबह करीब 6:30 बजे कृष्ण घर से काम की कहकर निकला था। CCTV फुटेजों को खंगालने पर बाइक पर दोस्त गोपाल लाल व संजू बैरवा के साथ कृष्ण बैठकर जाते दिखाई दिया। जानकारी करने पर पता चला कि गोपाल के मोबाइल से कृष्ण ने अपने परिचित राजेन्द्र को कॉल कर 1 हजार रुपए उधार मांगे थे।
पूछताछ में अलग-अलग कहानियां बताई
दोनों दोस्तों से पूछने पर वह अलग-अलग कहानियां बनाकर टालमटोल करते रहे। परिजनों को शक है कि दोनों आरोपी दोस्तों ने कृष्ण की हत्या कर पानी में शव फेंक दिया।
- जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार: घरों में पेंट करता है; पीड़िता को किडनैप कर एक महीने तक बंधक बनाया था
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनजयपुर- पहली बार पानी माफिया का GPS लगाकर पीछा,VIDEO: घंटों सरकारी टैंकर्स की गिनती से सामने आया खेल, चोरी में पकड़े गए तो मामूली सजा
- बैंक घोटाले में 8 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज से करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप, बचने के लिए बदल रहे थे ठिकाने
- जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग का दिन बदला: पहले तीन चरण में होने वाली वोटिंग अब एक दिन पहले होगी; जानिए नया शेड्यूल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

क्राइम: राजस्थान छोड़ बदली पहचान, मंदसौर में फर्नीचर का काम कर रहा एक लाख का इनामी तस्कर एएनटीएफ के हत्थे चढ़ा

राजस्थान पुलिस की निगरानी अब आसमान से होगी: 24 ड्रोन एप्लीकेशन्स का रोडमैप तैयार

राजस्थान: जयपुर में एसीबी का बड़ा ट्रैप, प्रतापनगर थाने का एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार


