हर 100 घरेलू ओवरनाइट यात्राओं में 8 राजस्थान के नाम: देश में तीसरा स्थान, पर्यटक 9.7 प्रतिशत बढ़कर 25.25 करोड़ - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Accounts For 8 Out Of Every 100 Domestic Overnight Trips. हर 100 घरेलू ओवरनाइट यात्राओं में 8 राजस्थान के नाम:देश में तीसरा स्थान, पर्यटक 9.7 प्रतिशत बढ़कर 25.25 करोड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Accounts For 8 Out Of Every 100 Domestic Overnight Trips.
हर 100 घरेलू ओवरनाइट यात्राओं में 8 राजस्थान के नाम:देश में तीसरा स्थान, पर्यटक 9.7 प्रतिशत बढ़कर 25.25 करोड़
- कॉपी लिंक
देश में कम से कम एक रात घर से बाहर ठहरने वाली हर 100 घरेलू यात्राओं में 8 का गंतव्य राजस्थान है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जुलाई 2025 से जून 2026 के घरेलू पर्यटन खर्च सर्वे के मुताबिक, एक साल की घरेलू ओवरनाइट विजिटर ट्रिप में राजस्थान क
ऐसी यात्राओं में उत्तर प्रदेश 15.7% के साथ पहले और तमिलनाडु 13.4% के साथ दूसरे स्थान पर और राजस्थान तीसरे नंबर पर है। दूसरी ओर, पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2025 में राजस्थान में 25.25 करोड़ घरेलू पर्यटक आए, जो 2024 के मुकाबले 9.7% ज्यादा थे। सर्वे में एक साल की ओवरनाइट यात्राओं को चार सेगमेंट- छुट्टियां और मनोरंजन, धार्मिक और तीर्थयात्रा, स्वास्थ्य और इलाज तथा शॉपिंग के आधार पर देखा गया। कुल यात्राओं में 47.7% धार्मिक-तीर्थ यात्रा, 29.6% स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, 22.1% मौज-मस्ती व मनोरंजन और 0.6% शॉपिंग के उद्देश्य से की गईं।
15-24 वालों की 45.3% यात्राएं धार्मिक, 60+ की 32.3% यात्राएं इलाज के लिए
40% यात्राएं 2-3 रात रुकने वाली
चार साल में राजस्थान में घरेलू पर्यटकों की संख्या 133% बढ़ी
मेडिकल यात्रा ₹32,167, धार्मिक यात्रा का खर्च ₹7,694
मेडिकल यात्रा में ठहरने का खर्च ₹3,471, धार्मिक में ₹1,020
पर्यटकों का ठहराव बढ़े तो स्थानीय कारोबार को फायदा
देश में करीब 40% घरेलू ओवरनाइट यात्राएं 2-3 रात और लगभग 80% यात्राएं 5 दिन या इससे कम की हैं। जयपुर, अजमेर-पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर को जोड़कर 2-3 रात की यात्रा को 4-5 रात के सर्किट में बदलें। इससे पर्यटकों का ठहराव और हस्तशिल्प, कपड़े, आभूषण जैसे स्थानीय उत्पादों पर खर्च बढ़ेगा, जिसका फायदा कारोबारियों-कारीगरों को मिलेगा। गजेंद्र लुनीवाल, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ राजस्थान होटल एसोसिएशन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते: सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे; अब इंटरव्यू होगा - Jaipur News

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News

9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार महासभा, अनुदान बढ़ाने की मांग करेंगे गौसेवक


