राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद में टॉप 3 प्रत्याशियों को दिल्ली में साक्षात्कार के लिए जल्द बुलाया जाएगा. Published : Oc…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद में टॉप 3 प्रत्याशियों को दिल्ली में साक्षात्कार के लिए जल्द बुलाया जाएगा.
Published : October 4, 2026 at 8:10 PM IST
जयपुर: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है. युवा कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने रविवार शाम अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव परिणाम जारी कर दिया. अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौधरी 6 लाख 15 हजार 57 वोट लेकर सबसे आगे हैं. दूसरे नंबर पर जयपुर ग्रामीण लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा को 5 लाख 45 हजार 638 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे नंबर पर राजकुमार परसवाल को 1 लाख 95 हजार30 वोट मिले हैं. अभिषेक चौधरी अनिल चोपड़ा से 69 हजार 419 वोटों के बड़े अंतर से आगे हैं.
अब साक्षात्कार से योग अध्यक्ष का फैसला: वहीं युवा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण आयुक्त सज्जाद अहमद का कहना है कि युवा कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए टॉप 3 प्रत्याशियों अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल में से कौन अध्यक्ष होगा, इसका फैसला दिल्ली में साक्षात्कार के बाद होगा. तीनों ही प्रत्याशियों को दिल्ली में साक्षात्कार के लिए जल्द बुलाया जाएगा. दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रभारी मनीष शर्मा तीनों प्रत्याशियों का वन–टू–वन साक्षात्कार लेंगे और उसके बाद ही अध्यक्ष पद पर कौन चुना जाएगा इसका फैसला होगा. इधर युवा कांग्रेस से जुड़े नेताओं की माने तो टॉप 3 प्रत्याशियों में अब अध्यक्ष बनने के लिए जयपुर से दिल्ली तक लॉबिंग भी होगी. अभिषेक चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नजदीकी माने जाते हैं. वहीं अनिल चोपड़ा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के करीबी हैं.
डोटासरा से मिले अभिषेक चौधरी : वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम में सर्वाधिक वोट लेने के बाद अभिषेक चौधरी कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अभिषेक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके साथियों और समर्थकों ने चुनाव में खूब वोट देकर मदद की है. अब आगे सभी साथियों को साथ लेकर भाजपा की भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेंगे.
पढ़ें: चुनाव लड़ रहे युवा कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका, 13 लाख से ज्यादा वोट खारिज, 5 लाख होल्ड पर
अध्यक्ष का चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को मिले पद : वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े सभी 19 प्रत्याशियों को प्रदेश कार्यकारिणी में पद दिए गए हैं. जो प्रत्याशी जितने वोट लेकर आया है, उसे उसी हिसाब से उसे कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव बनाया गया है. हालांकि प्रदेश कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी, महिला आरक्षित कोटे के तहत भी पद दिए गए हैं.
पढ़ें: राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव की वोटिंग खत्म, 1.68 लाख वोटर क्यों हुए बाहर? जानें यहां
उदाहरण के तौर पर चौथे नंबर पर सर्वाधिक वोट लाने वाली निशा खीचड़ को 3338 वोट मिले हैं. ऐसे में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. पांचवें पर नंबर पर अलफिजा जिन्हें 2144 वोट मिले हैं, उन्हें अल्पसंख्यक कोटे में उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह छगनलाल कुलदीप, प्रकाश चंद मीणा, भगवती मीणा को एससी-एसटी कोटे में उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दिव्यांग कोटे में तेजकरण चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, निर्मला मेघवाल को एससी–एसटी महिला, यासमीन अल्पसंख्यक महिला और शीतल परिहार और राहुल खान को भी ओबीसी कोटे में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसी तरह डिंपल सिंधल, सुमन बानो, दिव्यानी कटारा, पूजा भार्गव आशीष सचिव निर्वाचित हुए हैं.
पढ़ें: युवा कांग्रेस चुनाव में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे, 29 लाख के पार हुई वोटिंग
6 महीने से भी ज्यादा चली चुनाव प्रक्रिया : दरअसल युवा कांग्रेस में अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया 6 महीने से भी ज्यादा समय तक चली थी. युवा कांग्रेस चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 32 लाख 64 हजार 980 वोट पड़े थे. लेकिन युवा कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण ने 13 लाख से ज्यादा वोट खारिज कर दिए थे और 5 लाख से ज्यादा वोटों को वैलिड दस्तावेज के अभाव में होल्ड पर डाल दिया था. जिसके बाद 13 से 19 सितंबर तक प्रत्याशियों को अपने वोट दुरुस्त करने का मौका दिया गया था. वोट दुरुस्त होने के बाद अब चुनाव प्राधिकरण ने रिजल्ट जारी किया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan

जयपुर का यूथपावर स्कोर 55.9, राजस्थान का 45.7: प्रदेश में युवाओं के लिए जयपुर में सबसे बेहतर शिक्षा-रोजगार के मौके; राजस्थान देश में 25वें पर - Jaipur News


