मिशन पढ़ो राजस्थान की शुरुआत: 100% साक्षरता का लक्ष्य
अलीगढ़ के स्कूल में 'मिशन पढ़ो राजस्थान' और गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दिशानिर्देशों के अनुसार 'फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी' (FLN) माध्यम से 100 प्रतिशत बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता हासिल करना है।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Tonk
- Aligarh
- Aligarh School Mission Padho Rajasthan & Guru Purnima Launch | News
अलीगढ़ के स्कूल में 'मिशन पढ़ो राजस्थान' शुरू:गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम, 100% साक्षरता का लक्ष्य निर्धारित
- कॉपी लिंक
अलीगढ़ के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में 'मिशन पढ़ो राजस्थान' और गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) सीताराम मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अत
'मिशन पढ़ो राजस्थान' के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग द्वारा सामूहिक रूप से भाषाई पठन प्रभाव (Reading Literacy) का आयोजन किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक 'फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी' (FLN) के माध्यम से बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता में 100 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर इसी संकल्प की सिद्धि हेतु इस विशेष मिशन की शुरुआत की गई।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा, संस्था प्रधान सत्येंद्र पाल सिंह, मानसिंह कुशवाहा, ललित कुमार शर्मा, शोभाराम मीना, मोहम्मद सगीर खान, सावला राम मीणा और धर्मराज मीणा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। अतिथियों ने विद्यालय के हर्बल पार्क का भी अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने जमीनों की आरक्षित दरें 47 फीसदी तक बढ़ाई

भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान में भक्तिमय माहौल : मेहंदीपुर बालाजी में उमड़े श्रद्धालु, पुष्कर में स्नान और पूजा का दौर


