जयपुर में जर्जर मकान को मालिक ने तोड़ना किया शुरू: बिजली पोल पर गिरा मलबा, चिंगारियां निकली; निगम ने बताया था 12 लाख का खर्च - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Dilapidated House Demolition | Galta Gate Dangerous Building News जयपुर में जर्जर मकान को मालिक ने तोड़ना किया शुरू:बिजली पोल पर गिरा मलबा, चिंगारियां निकली; निगम ने बता…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Dilapidated House Demolition | Galta Gate Dangerous Building News
जयपुर में जर्जर मकान को मालिक ने तोड़ना किया शुरू:बिजली पोल पर गिरा मलबा, चिंगारियां निकली; निगम ने बताया था 12 लाख का खर्च
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक दिन पहले हुए जर्जर घर को मकान मालकिन ने खुद ही तुड़वाना शुरू कर दिया। मकान में गुरुवार को दरारें आने से 8 परिवारों के करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
मामला गलता गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला टिक्कीग्रान ईदगाह पांच नीम का है। वहीं नगर निगम ने मकान मालकिन रेहना सुल्ताना को नोटिस जारी किया था। निगम ने इस मकान को तोड़ने के लिए 12 लाख रुपए का खर्चा बताया था। इस पर मकान मालिक ने खुद शुक्रवार शाम से यह कवायद शुरू कर दी।
इस दौरान आसपास क्षेत्र की बिजली बंद नहीं की गई थी। वहीं कार्रवाई के दौरान मकान का मलबा बिजली पोल पर गिर गया। इससे चिंगारियां निकली तो आसपास के लोग डर गए।
पहले देखें कार्रवाई के PHOTOS
आसपास के मकान खाली कराए, पुलिस ने गलियों में लगाए बैरिकेड
मकान तोड़ने से पहले आसपास के घरों को एहतियातन खाली कराया गया। गलता गेट थाना पुलिस ने मकान के आसपास निकलने वाली तीनों गलियों में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी। पुलिस ने लोगों को बैरिकेड्स के आगे नहीं जाने की हिदायत दी और चेतावनी दी कि मकान कभी भी गिर सकता है।
निगम ने मरम्मत से किया इनकार, तोड़ने का दिया नोटिस
वहीं नगर निगम ने गुरुवार को मकान के जर्जर होने की सूचना मिलने के बाद नोटिस चस्पा किया था। जांच में मकान जर्जर अवस्था में मिला। इस पर निगम ने बताया कि इसकी मरम्मत संभव नहीं है, इसलिए मकान को तोड़ना ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प है।
निगम ने बताया 12 लाख का खर्च
नगर निगम ने मकान मालिक को घर तोड़ने के लिए 12 लाख रुपए का अनुमानित खर्च बताया था। बजट अधिक होने के कारण मकान मालिक ने खुद अपने स्तर पर मकान गिराने का निर्णय लिया। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए शुक्रवार शाम तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।
बिजली सप्लाई नहीं की बंद, लोग परेशान
मकान तोड़ने के दौरान इलाके की बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। एक बार छत के ऊपर से नीचे गिरने वाला मलबा जब बिजली पोल पर गिरा तो चिंगारियां निकलने लगी। लोगों ने कहा- यदि मलबा बिजली लाइनों पर गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग भी उठाई है। वहीं मकान मालिक खुद इसे तुड़वा रहा है, इसलिए नगर निगम ने मौके पर विशेष जाब्ता नहीं भेजा। हालांकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
वहीं इस मकान को तोड़ने के लिए दो कारीगर काम कर रहे हैं। ऐसे में इस मकान को तोड़ने में करीब 15 दिन लग सकते हैं। मकान के गिरने की संभावना को देखते हुए ज्यादा कारीगरों को तोड़ने में नहीं लगाया जा सकता।
…………….
ये खबरें भी पढ़ें...
जयपुर में दरारें आने से झुका 3 मंजिला मकान:अंदर थे 40 लोग, पुलिस ने बिल्डिंग खाली कराई, लोगों को आने-जाने से रोका
जयपुर के परकोटा क्षेत्र में एक मकान सामने की तरफ झुक गया। 30 गज में बने मकान में की दीवारों में अचानक दरारें आ गई। जर्जर मकान में रह रहे 8 परिवारों के 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर में जर्जर हवेलियों में रह रहे सैकड़ों किराएदार:कम किराए की मजबूरी में खंडहर मकानों में रह रहे मजदूर परिवार; मालिक बाहरी कॉलोनियों में रहते
जयपुर के परकोटा क्षेत्र में सैकड़ों जर्जर हवेलियां और पुराने मकान हजारों लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार जर्जर मकान और हवेलियां गिर जाती हैं। तब नगर निगम कार्रवाई करने पहुंच जाता है। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर में जर्जर हवेली का छज्जा गिरा, महिला की मौत:8 दिन में दो लोगों की गई जान, 5 महीने के बच्चे पर गिरा था प्लास्टर
जयपुर में जर्जर हवेली का मलबा गिरने से महिला की मौत हो गई। हवेली मालिक एक किराएदार के साथ मिलकर 18 जून को गुमटी का छज्जा हथौड़े से तोड़ रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली शाकीरा वहां से गुजर रही थी। छज्जे का मलबा शाकीरा के ऊपर गिर गया। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

जयपुर: VIDEO: निकाय चुनाव तक पुलिस तबादलों पर ब्रेक, पुलिसकर्मियों की रिलीविंग पर PHQ की रोक, देखिए ये खास रिपोर्ट

भोजन में देरी पर राजस्थान के होटल संचालक को गोली मारी, एम्बुलेंस पलटने से मौत


