रेलवे: दिल्ली-सराय रोहिल्ला की ट्रेन एक घंटे देरी से होगी रवाना, पुरी स्टेशन पर पार्सल सेवा बंद
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में अंडर ब्रिज निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन एक घंटे देरी से, जबकि दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से रवाना होगी। पुरी स्टेशन पर 15 जुलाई से 26 जुलाई तक पार्सल सेवा पर अस्थाई रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Railway News | Train Routes Changed & Puri Parcel Service Block
जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित, रूट बदला:12 दिन तक बंद रहेगी पार्सल बुकिंग, सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत; पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें
- कॉपी लिंक
जोधपुर रेल मंडल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई हैं। आरयूबी निर्माण को लेकर लिए गए ब्लॉक के चलते जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
वहीं रथ यात्रा के दौरान पुरी स्टेशन पर 12 दिन तक पार्सल सेवा बंद रहेगी। इसके साथ ही आईआरसीटीसी को भी इस रूट पर नया पैकेज अप्रूव नहीं करने के निर्देश दिए है।
जोधपुर रेल मंडल की ओर से मंगलवार को यात्रियों और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम की भी शुरुआत की है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया।
पढ़िए रेलवे से जुड़ी सभी प्रमुख खबरें एक साथ…
पहली खबर: तीन ट्रेन प्रभावित, दिल्ली-सराय रोहिल्ला एक घंटे देरी से होगी रवाना
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में कनीना खास-महेंद्रगढ़ स्टेशनों के बीच अंडर ब्रिज निर्माण के चलते 14 अक्टूबर को जोधपुर आने वाली कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। इस कारण यह ट्रेन रेवाड़ी-लोहारू स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22421,दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल,नीम का थाना,रिंगस,फुलेरा, कुचामन सिटी और मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 22472,दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।
दूसरी खबर: रथ यात्रा के दौरान पुरी स्टेशन के लिए पार्सल सेवा बंद
भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 15 से 26 जुलाई तक पुरी रेलवे स्टेशन पर पार्सल सेवा पर अस्थाई रोक लगाने का निर्णय लिया है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, इस अवधि में पुरी स्टेशन से आने-जाने वाले सभी पार्सल (लीज और नॉन-लीज दोनों) की बुकिंग और ढुलाई बंद रहेगी।
साथ ही स्पेशल ट्रेनों, फटीआर कोच,आरसी खाते के कोच और निरीक्षण डिब्बों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।
रथ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि स्टेशन पर भीड़ न हो। वहीं IRCTC को भी 15 से 26 जुलाई के बीच पुरी,सखीगोपाल और मालतीपतपुर के लिए कोई नया टूर पैकेज या टूरिज्म प्रोग्राम अप्रूव नहीं करने के लिए कहा गया है।
तीसरी खबर: जोधपुर मंडल में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ओर से सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने मंडल रेल प्रबंधक ऑफिस में हुई वीकली रिव्यू मीटिंग में बटन दबाकर इसकी शुरुआत की।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम विभागों के बीच बेहतर संबंध (कॉर्डिनेशन) स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस नए सिस्टम ने पेडिंग काम जल्द ही पूरे होंगे और कर्मचारियों के साथ अधिकारियों का भी समय बचेगा।
इसके बाद डीआरएम की ओर से रेल संचालन को लेकर रिव्यू किया गया। उन्होंने मानसून के दौरान विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम सहित मंडल के सभी वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, 17 जिलों में येलो अलर्ट

नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाओं में कटौती, जोधपुर की उड़ानें अब एक दिन छोड़कर मिल रही

Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, दूसरा सत्र शुरू


