Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: राजस्थान विधानसभा के 75 साल के सफर का जश्न, सदन में घूमी एक रहस्यमयी पर्ची, दूसरा सत्र शुरू
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - Rajasthan Assembly LIVE: 'आप इस कुर्सी पर अच्छी लग रही हैं', राजेंद्र राठौड़ ने की वसुंधरा राजे की तारीफविधानसभा समागम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अप…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- Rajasthan Assembly LIVE: 'आप इस कुर्सी पर अच्छी लग रही हैं', राजेंद्र राठौड़ ने की वसुंधरा राजे की तारीफविधानसभा समागम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने संबोधन की शुरुआत चुटीले अंदाज में की। मंच पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बरसों बाद आपको इस कुर्सी पर बैठे देख रहा हूं, आप इस कुर्सी पर अच्छी लग रही हैं।' इसके साथ ही राठौड़ ने सदन में दिए गए वसुंधरा राजे के वक्तव्य की जमकर तारीफ भी की।
- Rajasthan Assembly LIVE: वसुंधरा राजे की शायराना नसीहत और कल्याणकारी योजनाओं का जिक्रअपने संबोधन में वसुंधरा राजे ने भैरों सिंह शेखावत सरकार की 'अंत्योदय योजना' और अपनी सरकार के समय शुरू हुई 'भामाशाह स्वास्थ्य योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि ये ऐतिहासिक योजनाएं आज पूरे देश में मिसाल बनी हैं। उन्होंने 2003 में शुरू किए गए सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार की परंपरा को भी याद किया। भाषण के अंत में उन्होंने एक प्रेरक शायरी पढ़ते हुए कहा- 'आपके हाथों से गुलाब की महक आएगी जरूर, किसी की राहों से कांटे हटाकर तो देखो।'
- Rajasthan Assembly LIVE: 'राजस्थान के लिए कतरा-कतरा भी देना पड़े तो कम'पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान विधानसभा को एक असाधारण सदन बताते हुए कहा कि हम सब यहां जनता के विश्वास पर खरा उतरने की सोच के साथ बैठे हैं। प्रदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास और कल्याण के लिए अगर हमें अपना कतरा-कतरा भी देना पड़े, तो वह कम होगा।
- Rajasthan Assembly LIVE: वसुंधरा राजे ने भाषा के गिरते स्तर और तैयारी न करने पर जताई चिंतावसुंधरा राजे ने सदन में बढ़ते अमर्यादित आचरण और भाषा के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आज के नए विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि पहले जब विधायक पूरी तैयारी और अध्ययन करके आते थे, तो उन्हें सुनने के लिए हाउस भरा रहता था और नए सदस्य उनसे सीखते थे। लेकिन दुर्भाग्य से आज के कई नए विधायक बिना पढ़े और बिना तैयारी के सदन में आ रहे हैं, जिससे चर्चा का स्तर प्रभावित हो रहा है।
- Rajasthan Assembly LIVE: वसुंधरा राजे बोलीं- 'दुश्मनी जमकर करो, लेकिन एक खिड़की खुली रखो'सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजनीति में शुचिता और रिश्तों की गरिमा पर जोर दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'दुश्मनी जमकर करो लेकिन एक खिड़की खुली रखो, ताकि जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न होना पड़े।' राजे ने कहा कि इंसानियत राजनीति की लकीरों से कहीं बड़ी होनी चाहिए। भले ही हमारे विचार न मिलें, लेकिन सदन के बाहर हमें एक-दूसरे से खुलकर बात करनी चाहिए।
- Rajasthan Assembly LIVE: दूसरा सत्र शुरू, मुख्य वक्ता बनीं वसुंधरा राजेविधानसभा में आयोजित पूर्व और वर्तमान विधायकों के समागम का दूसरा सत्र शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण सत्र की मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। इस सत्र में भी राजस्थान विधानसभा द्वारा पिछले 75 वर्षों में पारित किए गए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कानूनों पर गहन चर्चा की जा रही है। सत्र के दौरान पंजाब के राज्यपाल और राजस्थान विधानसभा के पूर्व वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद कटारिया भी विशेष रूप से सदन में मौजूद हैं। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 75 साल के विधायी सफर और कानून निर्माण की प्रक्रियाओं पर मंथन चल रहा है।
- Rajasthan Assembly LIVE: भाजपा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों का कड़ा विरोधहरिमोहन शर्मा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वर्तमान और पूर्व सदस्यों ने सदन के भीतर जोरदार विरोध दर्ज कराया। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और विधायक श्रीचंद कृपलानी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हंगामा किया, जिससे सदन का माहौल बेहद गरमा गया।
- Rajasthan Assembly LIVE: आरटीआई कानून पर हरिमोहन शर्मा के बयान से हंगामा'विधायी गौरव यात्रा' के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने आरटीआई कानून को राजस्थान की बड़ी देन बताते हुए कहा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा 2005 में दिए गए इस अधिकार पर अब सरकार पाबंदी लगाना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आरटीआई में सरकारी धन पाने वाली निजी संस्थाओं का प्रावधान होने के बावजूद राम मंदिर को दी गई जमीन का उल्लेख इसमें क्यों नहीं आया, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया।
- Rajasthan Assembly LIVE: भजनलाल शर्मा बोले- मेरे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है
- Rajasthan Assembly LIVE: ऐतिहासिक कानूनों पर चर्चा, पूर्व विधायक रामकिशन ने संभाला मंचइस प्रथम सत्र के दौरान राजस्थान विधानसभा के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में पारित हुए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कानूनों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। सत्र की शुरुआत में सबसे पहले पूर्व विधायक पंडित रामकिशन मंच से सदन को संबोधित कर रहे हैं।
- Rajasthan Assembly LIVE: प्रथम सत्र शुरू, गहलोत की जगह सीपी जोशी बने मुख्य वक्ताविधानसभा में चल रहे पूर्व और वर्तमान विधायकों के समागम में 'विधायी गौरव यात्रा' का पहला मुख्य तकनीकी सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जगह अब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए हैं।
- Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: '7 साल के कार्यकाल में कभी आसन पर खड़ा नहीं हुआ'ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने उस सलाह को जीवनभर अपनाया और अपने सात वर्षों के कार्यकाल में सदन में कितना भी हंगामा हुआ हो, वे कभी आसन पर खड़े नहीं हुए। उन्होंने वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष को भी यही सलाह देने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के चेहरे पर तनाव नहीं, बल्कि संयम और गरिमा दिखनी चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक जीवन में वरिष्ठों का अनुभव ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाता है।
- ओम बिरला बोले- यह मेरी पहली संसदीय पाठशालालोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान विधानसभा को अपनी पहली संसदीय पाठशाला बताते हुए कहा कि यहीं से उन्हें लोकतांत्रिक संस्कारों और मर्यादाओं की सीख मिली। इसी अनुभव के दम पर वे लोकसभा में हर सदस्य को बात रखने का मौका देते हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बनने पर एक वरिष्ठ सांसद ने उन्हें सलाह दी थी कि अध्यक्ष को बार-बार आसन पर खड़ा नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आसन की गरिमा प्रभावित होती है।
- Rajasthan Assembly LIVE: ओम बिरला ने भैरों सिंह शेखावत को किया यादओम बिरला ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने विधायक, नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री और बाद में उपराष्ट्रपति के रूप में देश की अनुकरणीय सेवा की। शेखावत की संसदीय समझ, संवाद शैली और प्रतिबद्धता आज भी हम सबको प्रेरणा देती है, तथा राज्यसभा में भी आज उनके नेतृत्व और संसदीय परंपराओं के पालन को बेहद सम्मानपूर्वक याद किया जाता है।
- ओम बिरला बोले- राष्ट्रीय पदों पर राजस्थान का गौरवलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान विधानसभा ने ऐसे अनेक उत्कृष्ट जनप्रतिनिधि दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर रहते हुए देश का कुशल मार्गदर्शन किया है। उन्होंने संसदीय परंपराओं को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध करने में राजस्थान विधानसभा की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
- Rajasthan Assembly LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने याद की गौरवशाली यात्राविधानसभा में चल रहे पूर्व और वर्तमान विधायकों के इस महासमागम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहद भावुक अवसर बताते हुए कहा कि वे स्वयं इस विधानसभा में 11 साल तक सदस्य रहे हैं और उनकी कई पुरानी यादें व संस्मरण इस सदन से जुड़े हुए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस सदन में महान नेताओं के तर्क सुनने और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। उन्होंने राजस्थान विधानसभा की 75 साल की लोकतांत्रिक यात्रा की सराहना करते हुए इसे देश के लिए एक अत्यंत गौरवशाली विरासत बताया।
- सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- सभी दलों के नेताओं की अहम भूमिकामुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के एक साथ दर्शन का यह ऐतिहासिक अवसर उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि पुरानी और नई दोनों विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों ने अपने तर्कों, विचारों और जनहित के मुद्दों के माध्यम से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सभी दलों के नेताओं की अहम भूमिका रही है।
- Rajasthan Assembly LIVE: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधनविधानसभा में आयोजित पूर्व और वर्तमान विधायकों के महासमागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की 75 वर्ष की यात्रा हमारे लोकतंत्र की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए सौभाग्य का अवसर है क्योंकि वर्तमान व पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और सभी जनप्रतिनिधि एक ही मंच पर एकत्र हुए हैं।
- भविष्य की दिशा तय करने का संकल्पजोगाराम पटेल ने जोर देकर कहा कि यह समारोह केवल अतीत की उपलब्धियों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज का दौर तकनीकी परिवर्तन, औद्योगिक विकास और तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों का है, ऐसे समय में लोकतंत्र को और मजबूत बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विधानसभा की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
- Rajasthan Assembly LIVE: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का संबोधनविधानसभा में जारी पूर्व और वर्तमान विधायकों के समागम को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा देश की सबसे ऐतिहासिक और श्रेष्ठ विधानसभाओं में से एक है। इसकी 75 वर्ष की यात्रा हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की सशक्त परंपरा का जीवंत प्रतीक है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी: 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, 17 जिलों में येलो अलर्ट

नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवाओं में कटौती, जोधपुर की उड़ानें अब एक दिन छोड़कर मिल रही

रेलवे: दिल्ली-सराय रोहिल्ला की ट्रेन एक घंटे देरी से होगी रवाना, पुरी स्टेशन पर पार्सल सेवा बंद


