धर्मेश ने 130 गेंदों में बनाए 270 रन, जयपुर में धमाका | Dharmesh Scored 270 Runs In 130 Balls Creating A Blast In Jaipur
पनवाड़. कस्बे के युवा क्रिकेटर धर्मेश सोनी ने जयपुर स्थित यूथ क्रिकेट अकादमी के मैच में गुरुवार को विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 130 गेंदों में 270 रन बनाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। धर्मेश ने 46 चौके और 9…

सौजन्य से:- Patrika News
पनवाड़. कस्बे के युवा क्रिकेटर धर्मेश सोनी ने जयपुर स्थित यूथ क्रिकेट अकादमी के मैच में गुरुवार को विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 130 गेंदों में 270 रन बनाकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। धर्मेश ने 46 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया और मुकाबले में मजबूत बढ़त हासिल की। उनकी उपलब्धि की खबर पनवाड़ पहुंचते ही खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों का कहना है कि यदि उन्हें अवसर और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सकते हैं।
Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 105 फीट ऊंचे सम्राट यंत्र पर हुआ वायु-परीक्षण: जंतर-मंतर पर हुआ ध्वज पूजन; ज्योतिषाचार्य बोले- सावन-भाद्रपद में अच्छी बारिश के संकेत - Jaipur News

राजस्थान: कोटा हवाई अड्डे से पहली उड़ान दिसंबर 2027 के लिए निर्धारित है

राजस्थान में पीएम श्री स्कूल के छात्रों का धरना; समाधान की मांग करें


