जयपुर-दुबई फ्लाइट फिर ‘रातभर अटकी’: 14 घंटे लेट, शुक्रवार वाली भी देर रात 2:25 बजे रवाना हुई - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Dubai Flight Stuck Overnight Again: 14 Hours Late, Friday's Flight Also Departs Late At 2:25 Am जयपुर-दुबई फ्लाइट फिर ‘रातभर अटकी’: 14 घंटे लेट, शुक्रवार वाली भी देर रात…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Dubai Flight Stuck Overnight Again: 14 Hours Late, Friday's Flight Also Departs Late At 2:25 Am
जयपुर-दुबई फ्लाइट फिर ‘रातभर अटकी’: 14 घंटे लेट, शुक्रवार वाली भी देर रात 2:25 बजे रवाना हुई
- कॉपी लिंक
जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए स्पाइसजेट की एसजी-5157 लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। गुरुवार शाम 5:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट उपलब्ध नहीं होने से रातभर नहीं उड़ सकी। ऐसे में फ्लाइट शुक्रवार सुबह 8:20 बजे दुबई रवाना हुई। यात्रियों को 14 घंटे से अधिक परेशानी हुई। ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जो गुरुवार शाम से एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनकी आगे की यात्रा, होटल और कनेक्टिंग शेड्यूल प्रभावित हुए। शुक्रवार शाम 5:55 बजे की एसजी-5157 को भी मध्यरात्रि 2:25 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया यानी फ्लाइट करीब साढ़े आठ घंटे देरी से संचालित हुई।
स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई-जयपुर फ्लाइट करीब डेढ़ माह पहले शुरू हुई थी। शुरू होने के तीसरे दिन ही एयरलाइन ने इसे लीज्ड एयरक्राफ्ट से संचालित करने का निर्णय लिया। इसके बाद से फ्लाइट घंटों देरी से चल रही है। पिछले करीब 20 दिनों में फ्लाइट 150 घंटे से अधिक लेट हुई है यानी औसतन रोजाना 5-6 घंटे की देरी हो रही है। क्योंकि, मिडिल ईस्ट वॉर के कारण जयपुर से खाड़ी देशों की कनेक्टिविटी कमजोर चल रही है। खाड़ी देशों के लिए दुबई केंद्र है और व्यवसाय व कामकाज के लिए यात्रियों का आवागमन अधिक होने से उन्हें मजबूरी में फ्लाइट लेनी पड़ती है। इसके बावजूद नियामक एजेंसी डीजीसीए की ओर से एयरलाइन पर अभी तक कोई सख्ती नहीं की गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

Vande Bharat:उदयपुर से कुछ घंटों में पहुंचेंगी सूरत, नई वंदे भारत का आज से आगाज, जानिए किन स्टेशनों पर रुकेगी


