जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार: 900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Kidnapped Rescued From Bhadohi | Accused Arrested जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार:900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Girl Kidnapped Rescued From Bhadohi | Accused Arrested
जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार:900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया
- कॉपी लिंक
जयपुर पुलिस ने 14 साल की नाबालिग के अपहरण मामले में कार्रवाई की है। लड़की को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने करीब 900 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 48 घंटे के भीतर नाबालिग को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है।
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से गुमशुदा नाबालिग लड़के-लड़कियों की दस्तयाबी के लिए ‘ऑपरेशन खुशी-XI’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान 5 अक्टूबर को परिवादी ने थाने में अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV और ट्रेन की लोकेशन से मिला सुराग
पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। टीम ने नाबालिग के घर और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी सहायता से नाबालिग के ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश की ओर जाने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और ट्रेन की लोकेशन के आधार पर नाबालिग का लगातार पीछा किया। टीम जयपुर रेलवे स्टेशन से भरतपुर, आगरा, वाराणसी होते हुए भदोही, उत्तर प्रदेश पहुंची।
गोपीगंज थाना पुलिस की मदद से बरामदगी
पुलिस टीम को नाबालिग की लोकेशन थाना गोपीगंज, जिला भदोही क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद ली। चौकी जंगीगंज सराय क्षेत्र में तलाश करते हुए पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के चंगुल से बरामद कर लिया।
पुलिस ने नाबालिग को सकुशल जयपुर लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आरोपी कैफ अली हिरासत में
पुलिस ने मामले में कैफ अली (21) निवासी महुआरी, थाना गोपीगंज, जिला भदोही, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
- डंडे से युवक की पिटाई, भाई से भी मारपीट: गाड़ी धोने को लेकर पड़ोसियों में हुआ था विवाद; बचाने आई महिला के सामने घेरकर मारा
- महिला अधिकारी सीधी-भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने पर दो गिरफ्तार: OMR शीट से छेड़छाड़ कर बढ़ाए थे नंबर; दोनों को रिमांड पर भेजा
- गौ अधिकार हुंकार रैली में जुटेंगे 50 हजार गोसेवक: सांगानेर पिंजरापोल में कल 4 हजार से ज्यादा गोशालाओं के प्रतिनिधि करेंगे महासम्मेलन
- वनपाल-वनरक्षक को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा: फिल्म शूटिंग की NOC जारी करने के बदले मांगी घूस, 20 और 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'

कोटा में प्रॉपर्टी एक्सपो-ऑन-स्पॉट बुकिंग पर एक लाख का डिस्काउंट: प्लॉट, फ्लैट और कमर्शियल प्रॉपर्टी के मिलेंगे ऑप्शन; होम लोन की मिलेगी जानकारी - Kota News

राजस्थान: जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर आज नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट की अगली सुनवाई तक कार्रवाई स्थगित


