होमक्राइमजैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
क्राइम

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर Jaiselmer Bus Fire: यह हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ. यह बस सुबह जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी तभी अचा…

ABP News के अनुसार11 अगस्त 2026 को 07:15 am बजे
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

सौजन्य से:- ABP News

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

Jaiselmer Bus Fire: यह हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ. यह बस सुबह जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी तभी अचानक उसमें आग लग गई.

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक स्कूल बस में आग लग गई लेकिन समय रहते उसमें में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ. यह बस सुबह जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी तभी अचानक उसमें आग लग गई.

बताया गया है कि हादसे के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे. पुलिस ने बताया कि अचानक लगी आग तेजी से पूरी बस में फैल गई लेकिन सभी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया.

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

आग का गोला बनी स्कूल बस

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण ज्ञात नहीं है और मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि एक बार फिर जैसलमेर में बस 'द बर्निंग' बस बन गई है. वीडियो में देखते ही देखते स्कूल बस आग का गोला बनती हुई दिखाई दे रही है. कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

बताया जा रहा है कि बस जैसलमेर से ग्रामीण इलाकों में बच्चों को लेने जा रही थी. इस दौरान बस में आग लग गई. इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर नगर परिषद की दमकल टीम पहुंची.

फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. हालांकि इतनी देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है. इस घटना में अब तक किसी के हताहत नहीं होने की कोई खबर नहीं आई है. फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हुआ.

आग लगने के बाद आसमान में काफी बड़ा धुएं का गुबार देखने को मिला. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आग लगने के असल कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस स्थानीय लोगों और बस चालक से भी पूछताछ कर रही है.

IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें