जयपुर में 16 साल की लड़की से बदसलूकी: नाबालिग का पीछा कर रास्ते में की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया; आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Girl Harassment Case | Accused Arrested For Stalking & Threatening जयपुर में 16 साल की लड़की से बदसलूकी:नाबालिग का पीछा कर रास्ते में की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Girl Harassment Case | Accused Arrested For Stalking & Threatening
जयपुर में 16 साल की लड़की से बदसलूकी:नाबालिग का पीछा कर रास्ते में की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया; आरोपी गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा कर रास्ते में रोककर परिचित युवक ने बदसलूकी की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने गाली-गलौच कर उसे धमकाया।
शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।
आरोपी पीछा कर दोस्ती का बनाने लगा दबाव
थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से परिचित युवक ने छेड़छाड़ की थी।
आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी युवक से उसकी बातचीत होती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी परिचित उसका पीछा कर दोस्ती का दबाव बनाने लगा। घर से आने-जाने के दौरान पीछा कर गलत हरकत करने लगा।
पीछा कर बीच रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर धमकाया। डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के दबाव बनाने पर आपबीती सुनाई।
गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज होने का पता चलने पर फरार हुए आरोपी को दबिश देकर धर-दबोचा।
- वसूली गैंग के लिए काम करने वाला जेल गार्ड गिरफ्तार: विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से कनेक्ट था; जेल में बंद गुर्गों को सुविधाएं पहुंचा रहा था
- शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग: पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग को गोद में उठाकर किया रेस्क्यू,लाखों का सामान जलकर राख
- सांभर के खिलाड़ी का राष्ट्रीय शॉर्टबॉल टीम में चयन: अक्टूबर में होगी प्रतियोगिता, कोलकाता में प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
- एक्ट्रेस बोली-मैं 'ड्रामा क्वीन' नहीं जो बिग बॉस में लड़ती: हिंदी बोलने पर डर लगता है कि लोग हंसेंगे, लगातार कोशिश कर रही हूं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Facebook पर 'इंजीनियर', घर पर 'पुलिस'... जयपुर में कई चेहरों वाला 'आलू' ठग गिरफ्तार

विदेशी नौकरी का सपना दिखा बना रहे साइबर गुलाम: फर्जी जॉब ऑफर के बहाने युवाओं से कराई जाती ऑनलाइन ठगी; पुलिस ने किया अलर्ट - Jaipur News

जयपुर पुलिस के 22 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक सिपाही ऐसा भी जो 4 साल से गायब, 38 बार नोटिस के बाद भी नहीं आया


