विदेशी नौकरी का सपना दिखा बना रहे साइबर गुलाम: फर्जी जॉब ऑफर के बहाने युवाओं से कराई जाती ऑनलाइन ठगी; पुलिस ने किया अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police Advisory | Foreign Job Scam Warning For Youth विदेशी नौकरी का सपना दिखा बना रहे साइबर गुलाम:फर्जी जॉब ऑफर के बहाने युवाओं से कराई जाती ऑनलाइन ठगी; पुलिस ने किय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Police Advisory | Foreign Job Scam Warning For Youth
विदेशी नौकरी का सपना दिखा बना रहे साइबर गुलाम:फर्जी जॉब ऑफर के बहाने युवाओं से कराई जाती ऑनलाइन ठगी; पुलिस ने किया अलर्ट
- कॉपी लिंक
विदेश में नौकरी और अच्छी सैलरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए राजस्थान पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड समेत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में युवाओं को शानदार नौकरी का लालच देकर बुला
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर युवाओं और उनके परिजनों से सतर्क रहने की अपील की है।
पासपोर्ट छीनकर कराते हैं ऑनलाइन ठगी
एडीजी (साइबर क्राइम) वीके सिंह ने बताया- फर्जी एजेंट बेरोजगार और महत्वाकांक्षी युवाओं को आकर्षक वेतन, मुफ्त आवास और अन्य सुविधाओं का लालच देकर विदेश भेजते हैं। कई मामलों में युवाओं को रोजगार वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा जाता है।
दूसरे देश पहुंचते ही युवाओं के पासपोर्ट, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए जाते हैं और उन्हें बंधक बनाकर ऑनलाइन ठगी करने के लिए मजबूर किया जाता है।
सोशल मीडिया से शुरू होता है जाल
पुलिस के अनुसार- साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर डेटा एंट्री ऑपरेटर, कस्टमर सपोर्ट, आईटी जॉब, होटल वेटर और वर्क फ्रॉम होम जैसी नौकरियों के विज्ञापन शेयर करते हैं। कई बार ऐसे विज्ञापन न्यूज पेपर में भी प्रकाशित किए जाते हैं।
इन साइबर अपराधों में लगाया जाता
विदेश पहुंचने के बाद पीड़ितों से जबरन ऑनलाइन ठगी कराई जाती है, जिनमें-
- मेट्रिमोनियल फ्रॉड
- इन्वेस्टमेंट फ्रॉड
- डिजिटल अरेस्ट स्कैम
- क्रिप्टो फ्रॉड
- सोशल मीडिया स्कैम
यदि पीड़ित ठगी का तय लक्ष्य पूरा नहीं कर पाते तो उनके साथ मारपीट, धमकी और प्रताड़ना की जाती है। कई मामलों में भारत में रह रहे उनके परिजनों से फिरौती भी मांगी जाती है।
फंस जाएं तो तुरंत करें शिकायत
यदि कोई व्यक्ति साइबर स्लेवरी या जॉब फ्रॉड का शिकार हो जाता है तो तुरंत संबंधित भारतीय दूतावास या विदेश मंत्रालय से संपर्क करें। सहायता के लिए MADAD पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही साइबर अपराध की सूचना निकटतम पुलिस थाना, साइबर पुलिस स्टेशन, राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। राजस्थान पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क के नंबर 9256001930 और 9257510100 भी जारी किए गए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
युवाओं को विदेश भेजते, पासपोर्ट-आईडी छीनकर साइबर ठगी कराते:विदेश भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार; वियतनाम, म्यांमार के साइबर स्कैम से जुड़े हैं
जॉब दिलाने के नाम पर विदेश में भारतीय युवाओं से साइबर ठगी कराने वाली गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह विदेश में युवाओं के पासपोर्ट और आइडी छीन लेता था। यह गिरोह लाओस, कंबोडिया, वियतनाम और म्यांमार के साइबर स्कैम सेंटर से जुड़े थे। ये नेटवर्क भारतीयों को साइबर गुलाम बना रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)
साइबर स्लेवरी नेटवर्क के 3 और आरोपी गिरफ्तार:कंबोडिया-म्यांमार में चीनी माफिया के लिए करवाते थे ठगी, नौकरी का झांसा देकर बनाते थे बंधक
राजस्थान पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम थाने ने अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी और मानव तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क में तीन और शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का एक और बदमाश पकड़ा:कंबोडियाई मोबाइल नंबर से चलाता था वॉट्सएप; इंडिया में रहकर चीनी हैंडलर से कॉन्टैक्ट
राजस्थान पुलिस की ओर से स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी और साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरोह के एक और आरोपी को सीकर से अरेस्ट किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Facebook पर 'इंजीनियर', घर पर 'पुलिस'... जयपुर में कई चेहरों वाला 'आलू' ठग गिरफ्तार

जयपुर पुलिस के 22 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक सिपाही ऐसा भी जो 4 साल से गायब, 38 बार नोटिस के बाद भी नहीं आया

Rajasthan: हरभजन की पोस्ट पर पंजाब पुलिस का फैक्ट-चेक, राजस्थान का निकला वायरल वीडियो, AAP ने निशाने पर लिया


