होमकृषिजुलाई में तापमान में गिरावट, फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना - मौसम विभाग
कृषि

जुलाई में तापमान में गिरावट, फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना - मौसम विभाग

मौसम विभाग ने सूचित किया है कि जुलाई में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश के 18 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। सूत्र: Bikaner News

Dainik Bhaskar के अनुसार15 जुलाई 2026 को 07:29 am बजे
जुलाई में तापमान में गिरावट, फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना - मौसम विभाग

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Weather Update | Rain Forecast 18 Districts Alert

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, श्रीगंगानगर में बारिश:18 जिलों में अलर्ट, अब तक 9 फीसदी कम बारिश

- कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर में बुधवार दोपहर बाद बारिश हुई। एक जिले को छोड़कर राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मानसून सुस्त रहा। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा, जिससे प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश हो सकती ह

विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन (थंडर) और आकाशीय बिजली (वज्रपात) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश अलवर जिले में रिकॉर्ड की गई। कोटपूतली-बहरोड़ में भी बदरा जमकर बरसे। हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में भी मंगलवार सुबह तक 37 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की जा चुकी थी।

सबसे पहले राजस्थान में बारिश की स्थिति जानिए…

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

राजस्थान के सबसे गर्म जिले

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

तप रहा है पश्चिमी राजस्थान : मंगलवार को श्रीगंगानगर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। यहां तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के ही जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 38.8, चूरू में 38.7, फलोदी में 38.6 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। छोटे कस्बों में संगरिया (हनुमानगढ़) में पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जोधपुर में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया। यहां मंगलवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस पारा रहा, जो 13 जुलाई की तुलना में महज 0.3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

आगे क्या : 15 जुलाई को हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरगढ़ और बांसवाड़ा में बारिश हो सकती है।

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर : मंगलवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार को 36 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। यहां दिनभर मौसम साफ रहा। बीते 24 घंटे में जयपुर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बुधवार को बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

अजमेर : मंगलवार को अजमेर में मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दिन में हल्की उमस महसूस हुई, जबकि सुबह और रात के समय राहत रही। हवा में नमी सुबह 75 प्रतिशत और शाम तक घटकर 50 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

अलवर : मंगलवार अलवर में दोपहर 2 बजे के बाद करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इस दौरान अलवर कोर्ट परिसर सहित शहर की सड़कें लबालब हो गईं। महल चौक की सीढ़ियों से पानी झरने की तरह बहने लगा। कोर्ट की कैंटीन में भी पानी भर गया। यहां लोग डिब्बों से पानी बाहर निकालते नजर आए। अच्छी बारिश से उमस से काफी राहत मिली है।

कोटा : मंगलवार को कोटा का अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में हल्की उमस रही। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री व न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में 13 जुलाई तक 21% कम बारिश हुई है। कोटा में 8 जुलाई के बाद से बरसात नहीं हुई है।

जोधपुर : मंगलवार को जोधपुर में अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा और कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान 17 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। 18 जुलाई से बारिश की संभावना है।

उदयपुर : मंगलवार को उदयपुर में मौसम सामान्य रहा। कभी बादल छाए तो कभी तेज धूप निकली, लेकिन बारिश नहीं हुई। बावजूद इसके लोगों को उमस से राहत रही। मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीकर : मानसून कमजोर पड़ने के चलते सीकर जिले में गर्मी बढ़ गई है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें