जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा: तूंगा, रामपुरा डाबरी के पास 19MM पानी बरसा, कई जगह वॉटर लॉकिंग; आज यलो अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Heavy Rain Alert | Tunga Rampura Dabari Weather Update जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा:तूंगा, रामपुरा डाबरी के पास 19MM पानी बरसा, कई जगह वॉटर लॉकिंग; आज यलो अलर…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Heavy Rain Alert | Tunga Rampura Dabari Weather Update
जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा:तूंगा, रामपुरा डाबरी के पास 19MM पानी बरसा, कई जगह वॉटर लॉकिंग; आज यलो अलर्ट
- कॉपी लिंक
राजधानी जयपुर में आज सुबह से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बारिश से सिरसी रोड, वैशाली नगर, सांगानेर, गोपालपुरा, कालवाड़ समेत कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। पानी की निकासी के लिए प्रशासन ने मडपंप लगाए और वॉटर लॉकिंग की समस्या को दूर करने का प्रयास किया। इधर ग्रामीण एरिया में रात से रूक-रूककर हो रही बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बरसात आगरा रोड पर तूंगा में दर्ज हुई।
ग्रामीण इलाकों में बीती रात से आज सुबह तक सबसे ज्यादा बरसात बस्सी के पास तूंगा में 19MM, चौंमू के पास रामपुरा डाबरी में 16, जयपुर कलेक्ट्रेट पर 12, आंधी, बस्सी में 5-5, आमेर, चौंमू, जालसू, जमवारामगढ़ में 2-2, कोटखावदा में 4 और शाहपुरा में 6MM बरसात दर्ज हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताते हुए जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मडपंप लगाकर पानी खाली करवाया
जयपुर शहर में हल्की बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। ड्रेनेज एंट्री पोइंट पर कचरा भरने और कई जगह पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई। न्यू गेट के पास मडपंप लगाकर सड़क के किनारे भरे पानी की निकासी करनी पड़ी।
बारिश से तापमान गिरा, उमस से राहत
जयपुर में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से तापमान भी सामान्य से नीचे है। कल दिन का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और बीती रात न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरे जयपुर में आज सुबह से आज भी घने काले बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलने के साथ कई जगह फुहारें गिरती रही।
अब तक 243.2MM बरसात
राजधानी जयपुर में अब तक इस सीजन में कुल 243.2MM बरसात हो चुकी है, लेकिन ये सामान्य से 25 फीसदी कम है। जयपुर में 1 जून से 8 अगस्त तक सामान्य बारिश 322.3MM होती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रेलवे ब्लॉक के चलते उदयपुर रूट की 4 ट्रेनें प्रभावित: ट्रैक मरम्मत के चलते कई गाड़ियां डायवर्ट, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल - Udaipur News

जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ मे सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश: 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

अजमेर में सामान्य से 38% ज्यादा बारिश: अगस्त 1928 का रिकॉर्ड अभी भी कायम, एक दिन में हुई थी 164.6 मिमी बारिश - Ajmer News


