जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 : रैंप पर दिखा रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन का संगम, शेफाली ने कहा- खम्मा घणी
जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 : रैंप पर दिखा रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन का संगम, शेफाली ने कहा- खम्मा घणी कॉट्योर शो की ग्रैंड ओपनिंग डिजाइनर चारू पाराशर के कलेक्शन से हुई, जिसकी शोस्टॉपर अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी शेफाली…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 : रैंप पर दिखा रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन का संगम, शेफाली ने कहा- खम्मा घणी
कॉट्योर शो की ग्रैंड ओपनिंग डिजाइनर चारू पाराशर के कलेक्शन से हुई, जिसकी शोस्टॉपर अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी शेफाली बग्गा रहीं.
Published : August 9, 2026 at 11:32 AM IST
जयपुर : फैशन फेस्टिवल कॉट्योर शो सीजन-14 का शनिवार को जयपुर में आगाज हुआ. फैशन, ग्लैमर और राजस्थान की रॉयल विरासत से सजे इस आयोजन में देशभर के 24 डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन पेश किए. करीब 60 प्रोफेशनल मॉडल्स के साथ बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. शो के दौरान रॉयल राजस्थान की पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न फैशन का शानदार संगम देखने को मिला. यहां ईशा शाह राजपूती पोशाक पहनकर रैंप पर उतरी, वहीं अभिनेत्री शेफाली बग्गा ने गार्डन ऑफ ईडेन कलेक्शन पहन कहा खम्मा घणी.
शोस्टॉपर रही शेफाली बग्गा : कॉट्योर शो की ग्रैंड ओपनिंग डिजाइनर चारू पाराशर के कलेक्शन से हुई, जिसकी शोस्टॉपर अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी शेफाली बग्गा रहीं. रैंप पर उतरने के बाद शेफाली बग्गा ने जयपुरवासियों को 'खम्मा घणी' कहते हुए जयपुर से अपने जुड़ाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वो जब भी जयपुर आती हैं, उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगता है. पिछले साल भी उन्होंने जयपुर कॉट्योर शो में वॉक किया था और इस बार भी यहां मौजूद हैं. शेफाली ने बताया कि जयपुर के लोग हमेशा बहुत प्यार बांटते हैं और उन्हें उम्मीद है कि जयपुरवासी इसी तरह सभी के साथ प्यार और खुशियां बांटते रहेंगे.
पढे़ं. नन्हे-मुन्नों का फैशन शो - राजस्थानी पारम्परिक ड्रेस में किया रैम्प वॉक
शेफाली के मुताबिक जयपुर का रंग और यहां की परंपरा यहां के कपड़ों में साफ दिखाई देती है. साड़ी, दुपट्टा, एंब्रॉयडरी और गोटा वर्क उन्हें खास तौर पर पसंद है. उनके पास जयपुर से खरीदे गए कई सूट भी हैं. उन्होंने यहां की स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी की भी तारीफ की. साथ ही कहा कि जयपुर का फैशन और यहां की कारीगरी केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के बाजार में भी अपनी पहचान बना चुकी है. जयपुर के लोग जिस तरह के फैशन और डिजाइन को अपनाते हैं, वो बाद में देश और दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी ट्रेंड बन जाता है. इस बार उन्होंने चारू पाराशर के डिजाइन किया हुआ कॉस्ट्यूम पहना है.
राजपूती पोशाक में नजर आईं ईशा शाह : शो के दौरान रुखनमन जोधपुर बाय दशरत सिंह सोढ़ा के कलेक्शन में अभिनेत्री ईशा शाह ने पारंपरिक राजस्थानी राजपूती पोशाक पहनकर रैंप वॉक किया. राजस्थानी परिधान में सजी ईशा शाह ने इस पोशाक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजपूती पोशाक राजस्थान की समृद्ध और शाही संस्कृति का प्रतीक है. ईशा ने कहा कि इस पोशाक को पहनने से पहले वो काफी नर्वस थीं, क्योंकि इस परिधान का राजस्थान की संस्कृति में बहुत मान और सम्मान है. हालांकि, जब उन्होंने इसे पहना तो उन्हें लगा कि इससे खूबसूरत परिधान कोई और नहीं हो सकता. उनके पारंपरिक राजस्थानी लुक ने रैंप पर दर्शकों का ध्यान खींचा.
चारू पाराशर ने लॉन्च किया 'गार्डन ऑफ ईडेन' कलेक्शन : डिजाइनर चारू पाराशर ने जयपुर को अपने दिल के बेहद करीब बताते हुए कहा कि ये शहर अपनी हेरिटेज और कलरफुल पहचान के लिए जाना जाता है. जब भी वो जयपुर में अपना कलेक्शन शोकेस करती हैं, उनकी कोशिश रहती है कि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले. इस बार उन्होंने 'गार्डन ऑफ ईडेन' कलेक्शन लॉन्च किया. उन्होंने बताया कि पूरा कलेक्शन हैंडक्राफ्टेड है. इसके लिए कई तरह के फैब्रिक बनारस से लिए गए हैं, जबकि प्रिंट हमेशा से उनके कलेक्शन की यूएसपी रहे हैं. पारंपरिक तकनीक और आधुनिक डिजाइन के मेल से तैयार इस कलेक्शन में रॉयल और कंटेम्परेरी फैशन का प्रभाव नजर आया.
बनारसी और कांजीवरम कभी आउट ऑफ फैशन नहीं : डिजाइनर रश्मि ने कहा कि बनारसी और कांजीवरम जैसे पारंपरिक फैब्रिक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. साड़ियों और अन्य हैंडप्रिंटेड वेयर को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि उन्हें अलग-अलग उम्र और पसंद के लोग पहन सकें. उन्होंने कहा कि हैंडप्रिंटेड आउटफिट्स को महिलाओं के साथ पुरुषों, बच्चों और कॉलेज गोइंग युवाओं के लिए भी डिजाइन किया जा सकता है. फैशन अब किसी एक उम्र या जेंडर तक सीमित नहीं है और डिजाइनर्स भी इसी सोच के साथ नए प्रयोग कर रहे हैं.
पढे़ं. जोधपुर में निफ्ट का वार्षिकोत्सव : विभ्रम थीम पर फैशन शो, सात टीमों ने बिखेरा जलवा
24 डिजाइनर्स ने पेश किए कलेक्शन : जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 में 24 डिजाइनर्स और करीब 60 प्रोफेशनल मॉडल्स ने हिस्सा लिया. आयोजक गौरव गौड़ ने जयपुर कॉट्योर शो का परिचय देते हुए बताया कि यहां मावली कॉट्योर के सीक्वेंस में अदिति संवाल शोस्टॉपर रहीं. इसके बाद आलोक अग्रवाल के कलेक्शन में तनु चौधरी, विपिन अग्रवाल के सीक्वेंस में निशा चौहान, राग बाय रश्मि में सृष्टि केसी खत्री, हाउस ऑफ इंडिया में स्वाति जांगिड़ और शाहिद अफरीदी के सीक्वेंस में रिया सुलेड़िया ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया. प्री-फिनाले में रिचुअल्स के लिए शीना पाराशर ने रैंप संभाला. वहीं, फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर के ग्रैंड फिनाले में आयेशा खान शोस्टॉपर के रूप में नजर आईं. उनके शानदार रैंप वॉक के साथ पहले दिन के शो का समापन हुआ.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: बारिश के बीच जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा, जेपी नड्डा बोले- राष्ट्रगीत का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं: MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए अंतर-विभागीय समूह और नदी प्राधिकरण बनाने का निर्देश दिया


