राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान Jodhpur News In Hindi: एक दिन में दो प्रसूताओं की मौत के बाद सवाल उठे हैं. एसएन मेडिकल कॉलेज ने कहा कि अधिकांश मरीज गंभीर हालत में रेफर होकर…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
Jodhpur News In Hindi: एक दिन में दो प्रसूताओं की मौत के बाद सवाल उठे हैं. एसएन मेडिकल कॉलेज ने कहा कि अधिकांश मरीज गंभीर हालत में रेफर होकर आते हैं, जिससे इलाज चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
जोधपुर में एक दिन में दो प्रसूताओं की मौत के बाद मातृ मृत्यु पर सवाल उठे हैं. एसएन मेडिकल कॉलेज ने कहा कि अधिकांश मरीज गंभीर हालत में रेफर होकर आते हैं, जिससे इलाज चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को इलाज के दौरान दो प्रसूताओं की मौत होने से मातृ मृत्यु और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर फिर बहस छिड़ गई है. मृत महिलाओं में एक फलोदी और दूसरी नागौर की रहने वाली थीं. दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
घटना के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज पहले से ही बेहद गंभीर स्थिति में दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर पहुंचते हैं, जिससे इलाज काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और रक्तस्राव बना मौत का कारण
जानकारी के अनुसार, फलोदी निवासी महिला को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के चलते उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के जरिए उसने शिशु को जन्म दिया, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं, नागौर निवासी सरोज को गर्भ में शिशु की मृत्यु और अत्यधिक रक्तस्राव की गंभीर स्थिति में एमडीएम अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी.
एसएन मेडिकल कॉलेज ने गंभीर रेफरल मरीजों का दिया हवाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा ने बताया कि उम्मेद अस्पताल पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र है. यहां राजस्थान के करीब आठ जिलों और लगभग 80 निजी अस्पतालों से गंभीर मरीज रेफर होकर आते हैं. उन्होंने कहा कि कई मामलों में मरीजों की स्थिति पहले से ही बेहद नाजुक होती है, जिसके कारण इलाज के बावजूद उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है.
हर साल 32 हजार से ज्यादा प्रसव, जनवरी से जुलाई में 10-12 मातृ मृत्यु
डॉ. जोधा के अनुसार, मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में अत्यधिक रक्तस्राव, हाई ब्लड प्रेशर और संक्रमण शामिल हैं. उन्होंने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े उम्मेद और जनाना अस्पतालों में हर वर्ष लगभग 32 से 33 हजार प्रसव होते हैं. जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 10 से 12 मातृ मृत्यु के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश मरीज गंभीर हालत में रेफर होकर पहुंचे थे.
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान शुरू
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 1 से 15 अगस्त तक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान, निगरानी और फॉलोअप के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की गई है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर अस्पताल पहुंचें. उन्होंने निजी अस्पतालों से भी गंभीर मरीजों को समय रहते रेफर करने का आग्रह किया, ताकि मातृ मृत्यु दर को और कम किया जा सके.
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पश्चिमी राज्यों में तकनीक से कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा

चाय बनाते वक्त देशी कट्टे से लगी गोली, जोधपुर ले जाती एंबुलेंस पलटी... होटल कर्मचारी की दर्दनाक मौत

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को जोजरी-बंदी-लूनी बहाली के लिए एकीकृत समन्वय समूह, नदी प्राधिकरण स्थापित करने का निर्देश दिया


