उदयपुर में आज बारिश का येलो अलर्ट: सुबह कानोड़ क्षेत्र में एक घंटे तक हुई बरसात, सेमारी में 2 इंच पानी गिरा - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Yellow Alert Heavy Rain | Sunny Morning उदयपुर में आज बारिश का येलो अलर्ट:सुबह कानोड़ क्षेत्र में एक घंटे तक हुई बरसात, सेमारी में 2 इंच पानी गिरा - कॉपी लिंक उदयपुर म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Yellow Alert Heavy Rain | Sunny Morning
उदयपुर में आज बारिश का येलो अलर्ट:सुबह कानोड़ क्षेत्र में एक घंटे तक हुई बरसात, सेमारी में 2 इंच पानी गिरा
- कॉपी लिंक
उदयपुर में आज सुबह से मौसम साफ है। सुबह धूप निकली है लेकिन मौसम विभाग ने आज उदयपुर जिले में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वैसे जिले के कानोड़ क्षेत्र के आसपास हल्की बारिश हुई है।
कानोड़ तहसील के आसपास आज सुबह 8 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। वहां पर करीब एक घंटे तक हल्की बारिश हुई। इधर, उदयपुर में सुबह से तेज धूप निकली है। एक दिन पहले उदयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीन दिन हल्की बारिश की संभावना
मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस.देवड़ा कहते है कि दक्षिणी राजस्थान में उदयपुर सहित अन्य जिलों में आने वाले तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ छितराई बारिश होने की संभावना है। उनका मानना है कि इस दौरान तापमान यथावत बना रहेगा और उमस वाली गर्मी का अहसास रहेगा।
कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश
इधर, जल संसाधन विभाग उदयपुर के कंट्रोल रूम के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक बीते चौबीस घंटे में उदयपुर और सलूंबर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। सर्वाधिक दो इंच बारिश सेमारी और सोमपिकअप वियर बांध पर हुई है। सलूंबर और खेरवाड़ा क्षेत्र में भी बारिश हुई है।
सलूम्बर जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन और खेती-किसानी दोनों में नई उम्मीद जगाई है। मंगलवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा, कहीं सुबह तो कहीं दोपहर में बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और उमस बनी रही।
उदयपुर में आज सुबह 8 बजे तक पिछले चौबीस घंटे की बारिश (मिलीमीटर में)
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


