कोटा में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी किशोर को 20 साल की जेल, पाक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला - kota minor rape teen gets 20year jail study service order
कोटा में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी किशोर को 20 साल की जेल, पाक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला कोटा के पाक्सो न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 17 वर्षीय किशोर को 20 साल की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।…

सौजन्य से:- Jagran
कोटा में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी किशोर को 20 साल की जेल, पाक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
कोटा के पाक्सो न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 17 वर्षीय किशोर को 20 साल की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।
HighLights
- 17 वर्षीय किशोर को 20 साल की कठोर कारावास
- 21 वर्ष तक प्रतिदिन पढ़ाई, सेवा और पौधारोपण का आदेश
- नानी के घर ले जाकर नाबालिग से किया था दुष्कर्म
जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के कोटा स्थित पाक्सो न्यायालय ने बुधवार को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में 17 वर्षीय एक किशोर को दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कारावास और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
साथ ही कोर्ट ने सुधारात्मक पहल करते हुए किशोर को 21 वर्ष की उम्र पूरी होने तक प्रतिदिन दो घंटे पढ़ाई और तीन घंटे आश्रय स्थल की सेवा एवं पौधारोपण करने का आदेश दिया है।
17 वर्षीय किशोर को 20 साल की जेल
विशिष्ठ लोक अभियोजक एडवोकेट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायाधीश पवन अग्रवाल ने दोषी की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए आदेश दिया कि 21 वर्ष की उम्र पूरी होने तक किशोर को बाल सुधार गृह में रखा जाएगा और फिर इसके बाद उसे सामान्य जेल में भेज दिया जाएगा।
किशोर को प्रतिदिन किसी तकनीकी अथवा अन्य शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करवाने की व्यवस्था जेल प्रशासन को करनी होगी।
नानी के घर ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम
दोषी किशोर ने घर के पास में रहने वाली नौंवी कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को अपने साथ स्वंय की नानी के घर चलने के लिए तैयार किया।
इस पर 16 सितंबर, 2024 की रात को छात्रा स्वजन को बिना बताए घर से निकल गई। इस दौरान किशोर ने रास्ते में और फिर पांच दिन तक नानी के घर में रहने के दौरान भी कई बार दुष्कर्म किया।
किशोर ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह शांत रही। घर पहुंचने पर छात्रा ने स्वजन को घटनाक्रम का जानकारी दी। इस बीच स्वजनों ने भी पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान कांग्रेस ने स्कूल में प्रवेश, मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ सविनय अवज्ञा मार्च निकाला

सीएम भजनलाल को राखी और चॉकलेट भेजकर रखी मांग, रीट भर्ती-2022 (लेवल-2) के लिए जानें क्या की गई अनोखी अपील

राजस्थान में 473 घुमंतू परिवारों को मिला स्थायी आशियाना: CM ने सौंपे फ्लैट; प्रवासी भारतीयों के सहयोग से शिक्षा-रोजगार की पहल भी तेज - Jaipur News


