सीजेपी करेगी स्कूलों का दौरा, राजस्थान के शिक्षा मंत्री को दी चुनौती - rajasthan school media ban sparks political row cjp challenges minister
सीजेपी करेगी स्कूलों का दौरा, राजस्थान के शिक्षा मंत्री को दी चुनौती राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाने से राजनीतिक विवाद गहरा गया है। HighLights - सरकारी स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर रोक से विव…

सौजन्य से:- Jagran
सीजेपी करेगी स्कूलों का दौरा, राजस्थान के शिक्षा मंत्री को दी चुनौती
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाने से राजनीतिक विवाद गहरा गया है।
HighLights
- सरकारी स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर रोक से विवाद।
- कांग्रेस ने सरकार पर बदहाली छिपाने का आरोप लगाया।
- सीजेपी ने शिक्षा मंत्री को सर्वश्रेष्ठ स्कूल दिखाने की चुनौती दी।
जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अव्यवस्था और शिक्षा विभाग द्वारा मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाए जाने को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मीडिया पर रोक लगाकर सरकार स्कूलों की बदहाल स्थिति सार्वजनिक नहीं होने देना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए।
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह समन्वयक आशुतोष रांका ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का चुनौती देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में सीजेपी की पूरी टीम के साथ राजस्थान के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी।
रांका ने सोशल मीडिया पर शिक्षामंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि मदन दिलावर जी आपके लिए एक ऑफर है। आपके कार्यकाल के दौरान दस सबसे शानदार स्कूल बताइए, मैं अपनी टीम के साथ वहां का भी दौरा करूंगा। आपके पास दिखाने के लिए दस स्कूल तो होंगे ही।
उधर, रविवार को अवकाश के बावजूद शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से सरकारी स्कूल में फोटो, वीडियो लेने एवं बिना अनुमति के किसी के भी प्रवेश पर रोक के बाद शिक्षा विभाग में हडकंप मचा हुआ है। सामाजिक एवं छात्र संगठन इस आदेश का विरोध कर रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पायलट ने राजस्थान स्कूल के निर्देश की निंदा की, 'कवर-अप' प्रयास का आरोप लगाया

सीकर से जैसलमेर-जोधपुर की सीधी ट्रेन मिलेगी: रींगस, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, रुणिचा एक्सप्रेस का रूट बदला - Sikar News

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग


