राजस्थान सीईटी 2026 की तारीख बदली, अब 06 सितंबर की जगह इस डेट को होगा एग्जाम - Jansatta
राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की तारीख में बदलाव किया गया है। दरअसल, कोटा विश्वविद्यालय की ओर से इस एग्जाम की त…

सौजन्य से:- Jansatta
राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की तारीख में बदलाव किया गया है। दरअसल, कोटा विश्वविद्यालय की ओर से इस एग्जाम की तारीख में बदलाव किया गया है। अभी तक 06 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें कि राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा करीब तीन साल बाद आयोजित की जा रही है।
एसईटी एग्जाम के शेड्यूल में क्यों हुआ बदलाव?
जानकारी के मुताबिक, कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में यह बदलाव सीटेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कोटा यूनिवर्सिटी का मानना है कि जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे उन्हें अब बिना किसी परेशानी के दोनों एग्जाम में बैठने का मौका मिल जाएगा। सीटेट परीक्षा अक्टूबर से दिसंबर के बीच में होने की संभावना है। पहले एसईटी परीक्षा 06 सितंबर को आयोजित होनी थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अनिल सामरीया की दूसरी बार कोटा संभाग संयुक्त मंत्री नियुक्ति: क्या है इसका महत्व?

जंतर मंतर प्रदर्शन: छात्र की गंभीर भावनात्मक प्रतिक्रिया

जोधपुर में डिलीवरी लापरवाही: दो प्रसूताएं वेंटिलेटर, दो डायलिसिस पर


