होमक्राइमराजस्थान पुलिस ने एक करोड़ के चोरी के गहनों की बरामदगी के लिए सीवान में छापेमारी की
क्राइम

राजस्थान पुलिस ने एक करोड़ के चोरी के गहनों की बरामदगी के लिए सीवान में छापेमारी की

राजस्थान पुलिस ने एक करोड़ के चोरी के गहनों की बरामदगी के लिए सीवान में छापेमारी की। जोधपुर से आए पुलिस दल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्राफा दुकान श्री ललन में जांच और छापेमारी की।

Dainik Bhaskar के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:22 am बजे
राजस्थान पुलिस ने एक करोड़ के चोरी के गहनों की बरामदगी के लिए सीवान में छापेमारी की

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Siwan

- Rajasthan Police Conduct Raids To Recover Stolen Jewellery Worth Rs 1 Crore

एक करोड़ के चोरी के गहनों की बरामदगी के लिए राजस्थान पुलिस ने की छापेमारी

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | सीवान

नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित सोनार टोली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्थान के जोधपुर से पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आभूषण दुकान श्री ललन नामक दुकान में घंटों तक छापेमारी और जांच की।

चोरी की ज्वेलरी की बरामदगी को लेकर की गई इस कार्रवाई से पूरे सर्राफा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर में एक किन्नर अपने गुरु (मुखिया) के यहां कई वर्षों से रह रही थी। आरोप है कि वह अचानक वहां से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई।

पीड़ित की शिकायत पर जोधपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी किन्नर सीवान पहुंचकर चोरी के आभूषण एक प्रतिष्ठित सर्राफा दुकान में बेच चुकी है। इसी सूचना के आधार पर जोधपुर पुलिस की टीम पीड़ित किन्नर को साथ लेकर सीवान पहुंची। नगर थाना और महादेवा थाना पुलिस के सहयोग से चौक बाजार सोनार टोली स्थित उक्त दुकान में घंटों तक जांच और छापेमारी की गई। इस मामले में करीब दो किलोग्राम चांदी और लगभग 700 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस की ओर से बरामदगी और जब्ती को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। जांच जारी थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें