तरंग शक्ति 2026 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जोधपुर, वायु योद्धाओं को करेंगे संबोधित
तरंग शक्ति 2026 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जोधपुर, वायु योद्धाओं को करेंगे संबोधित तरंग शक्ति में भारत सहित आठ देशों की वायु सेना अपने संसाधनों के साथ भाग ले रही है. Published : October 10, 2026 at 9:47 AM IST |Up…

सौजन्य से:- ETV Bharat
तरंग शक्ति 2026 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जोधपुर, वायु योद्धाओं को करेंगे संबोधित
तरंग शक्ति में भारत सहित आठ देशों की वायु सेना अपने संसाधनों के साथ भाग ले रही है.
Published : October 10, 2026 at 9:47 AM IST
|Updated : October 10, 2026 at 12:38 PM IST
जोधपुर : जोधपुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 अपने अंतिम चरण में है. शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इसके लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं. वे विभिन्न देशों के वायु योद्धाओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे. सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे हैं. यहां वे मौजूद विभिन्न देशों के लड़ाकू जहाजों का अवलोकन करेंगे.
यह तरंग शक्ति युद्धाभ्यास का औपचारिक समापन समारोह है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय वायुसेना प्रमुख भी रहेंगे. रक्षा मंत्री के जाने के बाद अन्य देशों के सेवा अधिकारी अपने अनुभव बताएंगे. तरंग शक्ति में भारत सहित आठ देशों की वायु सेना अपने संसाधनों के साथ भाग ले रही है, जबकि 32 देश के वायु सेना के अधिकारी यहां बतौर ऑब्जर्वर मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें. जोधपुर के आसमान में दिखा शौर्य: तरंग शक्ति अभ्यास में सूर्यकिरण और सारंग टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन
एयर चीफ-डेजिग्नेट आशुतोष दीक्षित पहुंचे : जोधपुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति' में एयर चीफ-डेजिग्नेट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित पहुंच गए हैं. उन्होंने अभ्यास की तैयारियों और ऑपरेशनल गतिविधियों का जायजा लिया. साथ ही भारतीय वायुसेना के स्वदेशी और विदेशी विमानों को जटिल हवाई युद्धाभ्यास करते हुए देखा. दीक्षित 30 अक्टूबर को मौजूदा वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह के सेवानिवृत होने के बाद यह पद संभालेंगे.
इसे भी पढ़ें. तरंग शक्ति 2026 : फ्रांसीसी जनरल बोले- तेजस को उड़ाने का अनुभव मिराज जैसा
दूसरा संस्करण है तरंग शक्ति का : जोधपुर में चल रहा तरंग शक्ति युद्धाभ्यास का यह दूसरा संस्करण है. 2024 में इसका पहला संस्करण तमिलनाडु के सुलुर एयरबेस पर शुरू हुआ था. तब सेकंड पार्ट जोधपुर के एयरबेस पर किया गया था. जोधपुर में डिफेंस एक्सपो भी आयोजित हुआ था, जिसमें भारत में निर्मित हथियारों और एविएशन का प्रदर्शन हुआ था. इस बार पूरा अभ्यास जोधपुर एयर बेस और आसपास के सैन्य ठिकानों पर किया जा रहा है.
इसे भी पढे़ं. Tarang Shakti 2026 : 'तरंग शक्ति' के चलते बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ेंगे, फ्लाइट शिड्यूल में बदलाव, F-35 की उड़ान शुरू
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर दौरा, वायु योद्धाओं को करेंगे संबोधित

गाड़ियां फिट, सिस्टम फेल: जयपुर में दौड़ती रहीं गाड़ियां, फिटनेस 675 किमी दूर बड़वानी में हो गई! निगम बोला-परिवहन विभाग कराएगा जांच - Jaipur News

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र


