जयपुर में सवारी बने बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को लूटा: विरोध करने पर की मारपीट, गले पर चाकू रखकर निकाले रुपए - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Autorickshaw Driver Robbed At Knifepoint | Crime Update जयपुर में सवारी बने बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को लूटा:विरोध करने पर की मारपीट, गले पर चाकू रखकर निकाले रुपए - कॉपी ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Autorickshaw Driver Robbed At Knifepoint | Crime Update
जयपुर में सवारी बने बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को लूटा:विरोध करने पर की मारपीट, गले पर चाकू रखकर निकाले रुपए
- कॉपी लिंक
जयपुर में सवारी बने बदमाशों के ऑटोरिक्शा ड्राइवर को लूटने का मामला सामने आया है। ऑटोरिक्शा ड्राइवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और गले पर चाकू रखकर ड्राइवर से एप के पासवर्ड पूछे। और बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने जयसिंहपुरा खोर थाना में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
चाकू की नोंक पर ड्राइवर का अकाउंट खाली किया
ASI रतनलाल ने बताया- गोनेर के बीमलपुरा निवासी सुर्यदेव साव (35) के साथ लूट की वारदात हुई। वह ऑटोरिक्शा चलाने का काम करता है। 6 अक्टूबर को सुबह करीब 3 बजे वह सिंधीकैम्प बस स्टैंड के बाहर खड़ा था। दो लड़कों ने लालवास CRPF कैम्प के लिए ऑटोरिक्शा किराया पूछा। 300 रुपए किराया तय होने पर दोनों को बैठाकर वह छोड़ने रवाना हो गया। लालवास पहुंचने पर दोनों ने कच्चे रास्ते से अंदर छोड़कर आने की कहा। कच्चे रास्ते में पहुंचने पर ऑटोरिक्शा रुकवाया। धमकाया- तेरे पास जो कुछ भी है हमें दे दो।
विरोध करने पर मारपीट की
विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। एक बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर उसके गले पर लगा दिया। जेब में रखे 500 रुपए निकाल लिए। चाकू की नोंक पर मारने की धमकी देकर ऑनलाइन पेमेंट ऐप का पासवर्ड पूछकर 11 हजार 600 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
उसके बाद धक्का देकर गिराकर दोनों बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है।
- सांभर में सोनोग्राफी सेंटर के बाहर पिता-पुत्र से मारपीट, VIDEO: पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
- राजस्थान के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: कल से दिन के तापमान में गिरावट की संभावना, 11 शहरों में रात में ठंडक बढ़ी
- राजस्थान एक्सप्लेनरक्या नई पार्टी बनाएंगे रविंद्र सिंह भाटी और यूनुस खान: सीक्रेट मीटिंग के लिए मिले भाजपा के बागी निर्दलीय MLA; आखिर क्या है इनका प्लान
- दिल्ली में दीया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण केंद्र की उपलब्धियां की साझा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप: धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्ज - Jaipur News

जयपुर में टूरिस्ट सीजन में बदलेगा ट्रैफिक; कहीं आपका रास्ता तो बंद नहीं?

राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो टीम


