बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त Dungarpur News In Hindi: बांसवाड़ा हादसे के बाद डूंगरपुर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 अवैध स्कूल वाहनों को जब्त किया है. बच्चों को सुरक्षित पुलि…

सौजन्य से:- ABP News
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
Dungarpur News In Hindi: बांसवाड़ा हादसे के बाद डूंगरपुर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 अवैध स्कूल वाहनों को जब्त किया है. बच्चों को सुरक्षित पुलिस वाहनों से घर पहुंचाया गया.
पड़ोसी जिले बांसवाड़ा में हाल ही में एक निजी स्कूल वाहन से हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डूंगरपुर यातायात पुलिस ने शुक्रवार (31 जुलाई) को विशेष अभियान चलाया और अवैध रूप से संचालित बाल वाहनों (स्कूल वाहनों) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच की गई और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने वाले 24 अवैध वाहनों को जब्त कर लिया गया.
24 वाहन जब्त, मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई
राजस्थान सरकार के सख्त निर्देशों के बाद, डूंगरपुर यातायात शाखा के प्रभारी भैयालाल अंजना के नेतृत्व में शहरभर में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान स्कूलों में बच्चों को लाने-लेजाने में लगे वाहनों की गहन जांच की गई. जांच में नियमों का खुला उल्लंघन करने वाले 24 बाल वाहनों को मौके पर ही जब्त कर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया. इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
मीटिंग में दी गई थी चेतावनी, फिर भी की अनदेखी
यातायात शाखा प्रभारी भैयालाल अंजना ने बताया कि पिछले एक महीने से पूरे प्रदेश में स्कूल वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते 21 जुलाई को पुलिस लाइन सभागार में परिवहन विभाग, निजी विद्यालय संघ, ऑटो यूनियन और निजी बस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की गई थी. इस बैठक में स्कूल वाहनों के सुरक्षित संचालन के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद कई वाहन संचालक नियमों की अनदेखी करते पाए गए, जिन पर अब यह गाज गिरी है.
पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता: बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया घर
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा. जिन स्कूल वाहनों को जब्त किया गया, उनमें यात्रा कर रहे बच्चों को परेशान नहीं होने दिया गया. पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ियों से सभी बच्चों को सुरक्षित उनके स्कूल और घर तक पहुंचाया.
रिफ्लेक्टर अभियान: 13 वाहनों का कटा चालान
स्कूली वाहनों के अलावा पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रिफ्लेक्टर अभियान भी चलाया. बिना रिफ्लेक्टर चल रहे कुल 350 वाहनों पर मौके पर ही पुलिस द्वारा रिफ्लेक्टर लगाए गए. वहीं, लापरवाही बरतने वाले 13 वाहनों के चालान काटकर उनसे 15,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.
डूंगरपुर में चलाया गया यह विशेष अभियान प्रशासन का स्पष्ट संकेत है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वाले स्कूल वाहन संचालकों और चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: सफलता, राजनीति और फिर अध्यात्म...; आखिर क्यों 'चायवालाज' के युवा संस्थापक ने उठाया आत्मघाती कदम?

जयपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की चेन लूटी: सुनसान जगह पर रेकी कर झपट्टा मारा, बाइक पर आए थे बदमाश - Jaipur News

पूर्व सैनिकों का आरोप- पुलिस ने हमें भू-माफिया कहा: 22 साल पहले खरीदे प्लॉट पर बाउंड्री बनाने नहीं दी; SHO ने कहा- दोनों पक्षों से रिकॉर्ड मांगे - Jaipur News


