25 हजार का इनामी साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार: सोनभद्र में AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर करता था ब्लैकमेल - Sonbhadra News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sonbhadra - Sonbhadra Cyber Crime: AI Blackmail Case Accused Arrested In Rajasthan 25 हजार का इनामी साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार:सोनभद्र में AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर करता था ब्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sonbhadra
- Sonbhadra Cyber Crime: AI Blackmail Case Accused Arrested In Rajasthan
25 हजार का इनामी साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार:सोनभद्र में AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर करता था ब्लैकमेल
- कॉपी लिंक
सोनभद्र की बभनी थाना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी वारिस खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, संबंधित सिमकार्ड और 1,050 रुपए नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक मामला 5 जून 2026 को सामने आया था। बीजपुर थाना क्षेत्र के भीमना गांव निवासी प्रवेश कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रवेश के मोबाइल पर लगातार अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही थीं। इसके साथ ही उसके बैंक खाते से रकम भी ट्रांसफर हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड से राजस्थान तक पहुंचे पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने प्रवेश के मोबाइल फोन, तकनीकी साक्ष्यों और बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण किया। इसमें मामले के तार राजस्थान के अलवर क्षेत्र से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान पहुंची और संदिग्ध वारिस खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
500 रुपए में लैपटॉप का विज्ञापन पुलिस जांच में सामने आया कि वारिस खान फेसबुक पर करीब 500 रुपए में लैपटॉप बेचने का विज्ञापन पोस्ट करता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से डिलीवरी, टैक्स, बिल और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग रकम जमा कराई जाती थी। इसी तरीके से प्रवेश कुमार से भी करीब 14 हजार रुपए की ठगी की गई।
पैसे वापस मांगने पर AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें पुलिस के अनुसार, प्रवेश ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पुलिस जांच में लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग को प्रवेश के आत्महत्या करने से जोड़कर देखा जा रहा है।
चार राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें मिलीं ऋषभ रुणवाल के मुताबिक आरोपी के बैंक खातों से जुड़े NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) रिकॉर्ड की जांच में हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से साइबर धोखाधड़ी की चार शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। तकनीकी और बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस की अपील- सस्ते सामान के विज्ञापनों से रहें सावधान पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर मिलने वाले बेहद सस्ते सामान के विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

84K views · 3.6K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

राजस्थान के बदहाल सरकारी स्कूल: 611 बिना भवन के चल रहे; 1049 में बच्चों को नहीं मिलता पीने का पानी

स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए तो ठीक? राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर अभिजीत दीपके का पलटवार


