जयपुर में 6,900 लीटर मूंगफली तेल सीज और उदयपुर में 600 लीटर मिलावटी दूध नष्ट
जयपुर में 6,900 लीटर मूंगफली तेल सीज और उदयपुर में 600 लीटर मिलावटी दूध नष्ट शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान में प्रदेश भर में 1,150 लीटर अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई. Published : August 22, 2026 at 9:10 PM IST जयपुर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में 6,900 लीटर मूंगफली तेल सीज और उदयपुर में 600 लीटर मिलावटी दूध नष्ट
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान में प्रदेश भर में 1,150 लीटर अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई.
Published : August 22, 2026 at 9:10 PM IST
जयपुर: शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने प्रदेशभर में सघन निरीक्षण और कार्रवाई की. इस दौरान जयपुर में 6,900 लीटर संदिग्ध मूंगफली तेल सीज किया गया. वहीं, विभिन्न जिलों में करीब 1,150 लीटर दूषित एवं अमानक खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई. प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 101 नमूने लिए गए. इनमें 54 प्रवर्तन नमूने और 47 निगरानी नमूने शामिल हैं.
जयपुर में 6900 लीटर संदिग्ध तेल सीज: मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने गोविंद नगर स्थित फर्म का औचक निरीक्षण किया. टीम ने यहां फिल्टर मूंगफली तेल के नमूने लिए. बाजार भाव से काफी कम कीमत पर बिक्री किए जाने के कारण मिलावट की आशंका हुई. इस पर 6,900 लीटर तेल सीज किया गया. नमूनों को जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा.
प्रदेशभर में 1,150 किलो/लीटर खाद्य सामग्री नष्ट
- उदयपुर : 600 लीटर संदिग्ध और दूषित दूध नष्ट कराया
- मिठाइयां: जयपुर द्वितीय, सिरोही, सीकर, करौली, पाली, अजमेर, हनुमानगढ़ और अलवर में कुल 265 किलो दूषित एवं बासी मिठाइयां नष्ट कराई
- दुग्ध उत्पाद एवं मावा: पाली, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा और अजमेर में कुल 148 किलो सामग्री नष्ट कराई
- बीकानेर: 65 किलो संदिग्ध घी और खाद्य तेल नष्ट कराया
- अन्य खाद्य सामग्री: अजमेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और जोधपुर में कुल 72 किलो सामग्री नष्ट कराई
दोषियों पर होगी कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों और मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. अभियान के तहत प्रदेशभर में निरीक्षण और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण में प्रदेश नेतृत्व का दखल नहीं होगा, जानें इस बार क्या है प्लान

रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर शिकंजा, उदयपुर में 2600 लीटर दूध पकड़ा

राजस्थान निकाय चुनाव, जानिए क्यों दांव पर है बीजेपी और कांग्रेस की साख


