जयपुर- न्यू सांगानेर रोड पर हटेंगे 260 मकान-दुकान: जेडीए ने शुरू की अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई; विधायक बोले- गलत मार्किंग की - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur New Sanganer Road JDA Anti Encroachment Drive | Bulldozer Action LIVEजयपुर- न्यू सांगानेर रोड पर हटेंगे 260 मकान-दुकान:जेडीए ने शुरू की अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई; व…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur New Sanganer Road JDA Anti Encroachment Drive | Bulldozer Action
LIVEजयपुर- न्यू सांगानेर रोड पर हटेंगे 260 मकान-दुकान:जेडीए ने शुरू की अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई; विधायक बोले- गलत मार्किंग की
- कॉपी लिंक
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से न्यू सांगानेर रोड पर करीब 260 मकान-दुकानों के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक करीब एक किलोमीटर एरिया में अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
यह सड़क 100 फीट चौड़ी है, लेकिन काफी जगह अवैध निर्माण की वजह से सड़क 40 से 60 फीट तक ही रह गई है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस पूरी सड़क को 100 फीट करने की तैयारी की जा रही है।
जेडीए को 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा से पहले अवैध निर्माण हटाकर रिपोर्ट तैयार करने की कवायद की जा रही है।
जेडीए की कार्रवाई को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात है। जो अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं, उन्हें जेडीए की ओर से पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं।
इस बीच स्थानीय व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाने और दुकानें खाली करने की शुरुआत कर दी।
व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से दुकानों और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।
देखिए कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS…
पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरह रास्ता बंद कर दिया गया है। पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद है।
- कॉपी लिंक
जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने न्यू सांगानेर रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते नहीं सबसे पहले गुर्जर की थड़ी से अपनी कार्रवाई को शुरू किया है। जहां 100 फीट की सड़क में आ रहे अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है।
- कॉपी लिंक
न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत बड़ी संख्या में दुकानों और अन्य निर्माणों के प्रभावित होने की आशंका है।
इसी को लेकर स्थानीय व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। अब जेडीए का प्रवर्तन दस्ता मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू करेगा।
ऐसे में क्षेत्र में विरोध और कार्रवाई के दौरान स्थिति पर सभी की नजर रहेगी।
जेडीए की प्राथमिकता कोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए समय पर रिपोर्ट पेश करना है, जबकि व्यापारी अपने कारोबार और निर्माणों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।
- कॉपी लिंक
जेडीए की कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र के कई व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही पुराने निर्माण हटाने और दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया है।
व्यापारियों को आशंका है कि कार्रवाई के दौरान उनकी दुकानों और सामान को नुकसान हो सकता है। ऐसे में वे पहले से ही अपना सामान सुरक्षित करने और निर्माण हटाने में जुटे हैं।
दूसरी ओर, व्यापारियों का विरोध भी लगातार जारी है। उनका कहना है कि त्योहार के मौके पर कार्रवाई करने से कारोबार प्रभावित होगा।
व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार और प्रशासन को कम से कम त्योहार के समय राहत देनी चाहिए थी।
- कॉपी लिंक
न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कोर्ट के निर्देशों की पालना के लिए जेडीए अब चिह्नित निर्माणों को हटाने की तैयारी में है।
प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई में आने वाले निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने पर फोकस रहेगा। 6 अक्टूबर को कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करनी है, इसलिए जेडीए के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- कॉपी लिंक
न्यू सांगानेर रोड पर कुछ ही देर में अवैध निर्माण हटाने को लेकर जेडीए की कार्रवाई शुरू होगी। जेसीबी के साथ जेडीए का दस्ता मौके पर पहुंच गया है। क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं।
- कॉपी लिंक
सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि आज गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क सीमा पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
आज किसी भी बड़े निर्माण को नहीं तोड़ा जाएगा। सिर्फ सड़क सीमा से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि वैसे भी जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने गलत तरीके की मार्किंग की है। जिसे लेकर काफी विवाद है। मैंने जनता की आपत्ति मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री तक भी पहुंचाई है।
उन्होंने ही जेडीसी को ठीक ढंग से कार्रवाई की निर्देश भी दिए हैं।
शर्मा ने कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहले अवैध निर्माण करवाते हैं और बाद में उस निर्माण को तोड़ते हैं यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
यहां जनता पिछले कई सालों से रह रही है। ऐसे में जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता उनका निर्माण नहीं तोड़ा जाना चाहिए।
- राजस्थान में गर्मी बरकरार, पिलानी में पारा 41°C: जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, जानें- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान में AI ट्रैक करेगा टाइप-1 डायबिटीज: डाइट और इंसुलिन डोज पर रखेगा सीधी नजर, परिवार और डॉक्टरों को मिलेगा अलर्ट
- कलेक्टर टीना डाबी बोलीं- जिले में खाद की कमी नहीं: नरेश मीणा ने कहा- किसानों को डीएपी का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए
- श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा के सचिव गिरफ्तार: गेस्ट हाउस में बेड के नीचे छिपे थे; महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया, समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


