जोधपुर में 29 अगस्त तक नहीं होगी बारिश: अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बरसात, अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Rain Deficit | Weather Forecast Update & Rain Alert जोधपुर में 29 अगस्त तक नहीं होगी बारिश:अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बरसात, अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Monsoon Rain Deficit | Weather Forecast Update & Rain Alert
जोधपुर में 29 अगस्त तक नहीं होगी बारिश:अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बरसात, अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने जोधपुर में दो दिन तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शनिवार को भी शहर में हल्के बादल छाए रहे।, लेकिन बारिश नहीं हुई।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं जताई है।
अब तक 36 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 225.6 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 36 फीसदी कम है।
29 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 29 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- जोधपुर में बाइक चोरी के तीन आरोपियों को दबोचा: तीन मोटरसाइकिल बरामद, रात में करते थे वारदात
- 'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज: एक पोस्ट में बिजली विभाग की दो समस्याओं का हुआ समाधान, टीम लीडर राकेश वैष्णव बने 'पब्लिक के स्टार'
- जोधपुर में दर्शन के बहाने दो मंदिरों में चोरी,VIDEO: चांदी का मुकुट और चरण पादुका ले गए चोर, एक मंदिर का CCTV सामने आया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार

नगर निगम चुनाव से पहले वैश्य उम्मीदवारों का महासम्मेलन आज: बायोडाटा लाने के निर्देश, विधायक-पार्षद और प्रत्याशी निगम चुनाव पर करेंगे मंथन - Jaipur News

जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट,CJP का अल्टीमेटम आज होगा खत्म: सीजेपी प्रवक्ता बोली- सरकार 1 सितंबर से शुरू करवाएगी निर्माण; आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो - Jaipur News


