Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार
Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार जयपुर में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार से हिंसा और हंगामा करने वालों क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार
जयपुर में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार से हिंसा और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि CJP की ओर से दर्ज FIR पर भी कार्रवाई हो और जिन लोगों ने हिंसा भड़काई, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर विवाद अब और तेज हो गया है। मामले में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार से हिंसा और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गुंडागर्दी की और हिंसा भड़काई, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। रांका ने साफ कहा कि अगर सरकार को लगता है कि CJP की टीम ने भी कोई गलत काम किया है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, लेकिन इसके लिए सबूत जरूरी हैं।
'हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करें, FIR पर कार्रवाई हो'
आशुतोष रांका ने कहा कि जिन लोगों ने हंगामा किया और हिंसा को उकसाया, उनके खिलाफ गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर सरकार को लगता है कि CJP के लोगों ने भी हंगामा या कोई गलत काम किया है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सबूत होना जरूरी है। रांका ने दावा किया कि CJP के पास घटना से जुड़े सबूत हैं और इन्हें सार्वजनिक तौर पर साझा किया जा चुका है।
'सरकार स्कूलों की हालत सुधारने पर ध्यान दे'
CJP प्रवक्ता ने राजस्थान सरकार से दोबारा अपील करते हुए कहा कि सरकार को अपना ध्यान राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तमाशे और हिंसा में समय बर्बाद करने के बजाय स्कूलों को बेहतर बनाने पर काम करना चाहिए। रांका ने कहा कि हाल में जो घटना हुई, उसकी कोई जरूरत नहीं थी और इस घटना की वजह से देशभर में सरकार की किरकिरी हुई। उन्होंने सरकार से कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्कूलों की व्यवस्था सुधारना ही सबसे जरूरी काम है।
'हमारी दो मांगें थीं, एक पूरी हुई'
आशुतोष रांका ने कहा कि CJP की दो प्रमुख मांगें थीं। पहली मांग राजस्थान के सरकारी स्कूलों को ठीक करने की थी और दूसरी मांग हिंसा भड़काने और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी की थी। उन्होंने कहा कि इनमें से एक मांग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी मांग अब सरकार के पाले में है। रांका ने उम्मीद जताई कि सरकार जितनी जल्दी कार्रवाई करेगी, उतनी ही जल्दी यह पूरा विवाद खत्म किया जा सकेगा।
'सरकार समझे कि हम पीछे हटने वाले नहीं'
CJP प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सरकार यह सोच रही है कि दबाव के बाद CJP पीछे हट जाएगी, तो ऐसा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि संगठन पीछे हटने वालों में से नहीं है। रांका ने जंतर-मंतर पर हुए पहले के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने वहां भी CJP का अनुभव देखा है। उन्होंने दोहराया कि संगठन अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर पीछे नहीं हटेगा और सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने तथा हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

114K views · 4.9K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

जयपुर: तबेले में चल रहे स्कूल का काम सिंतबर से होगा शुरू, CJP ने CM को थैंक्स कर कहा- हम यही तो मांग रहे थे

नगर निगम चुनाव से पहले वैश्य उम्मीदवारों का महासम्मेलन आज: बायोडाटा लाने के निर्देश, विधायक-पार्षद और प्रत्याशी निगम चुनाव पर करेंगे मंथन - Jaipur News


