जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल
जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल जयपुर में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस मलबे में दबने से कई मजदूरों की मौत हो गई. Published : June 29, 2026 at 2:02…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल
जयपुर में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस मलबे में दबने से कई मजदूरों की मौत हो गई.
Published : June 29, 2026 at 2:02 PM IST
|Updated : June 29, 2026 at 3:09 PM IST
जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन रिसॉर्ट की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे कई मजदूर आ गए. हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी.
जानकारी के अनुसार हादसा चंदवाजी क्षेत्र के ताला मोड़ स्थित एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में हुआ. उस समय मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान पास में बनी दीवार अचानक ढह गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया.
इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिरी, एक स्कूली बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राहत बचाव कार्य पूराः फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं. राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है.
पुलिस ने की तीन मौत की पुष्टिः सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल मजदूरों का इलाज जारी है. आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय कई मजदूर कार्यस्थल पर मौजूद थे, जिसके कारण राहत अभियान तेजी से चलाया गया.
पढ़ेंः बड़ा हादसा : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार ढही, कई घायल, 6 की हालत गंभीर
घायलों को भेजा अस्पतालः जयपुर ग्रामीण पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि चंदवाजी क्षेत्र में दीवार गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार कराया जा रहा है. मौके पर बचाव अभियान चलाया गया और मलबे में दबे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया.
जांच के निर्देशः प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. प्रशासन ने भी हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files





