राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश, 3 ट्रेनें कैंसिल: माउंटआबू में कोहरा छाया, कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा; 11 से बदलेगा मौसम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain | Orange Alert 4 Districts; Roads Waterlogged LIVEराजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश, 3 ट्रेनें कैंसिल:माउंटआबू में कोहरा छाया, कई जिलों में 3 इंच तक पान…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain | Orange Alert 4 Districts; Roads Waterlogged
LIVEराजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश, 3 ट्रेनें कैंसिल:माउंटआबू में कोहरा छाया, कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा; 11 से बदलेगा मौसम
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात का असर राजस्थान के ट्रेन ट्रैफिक पर भी हुआ। मुंबई से जयपुर आने वाली और कोटा होकर दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेन कैंसिल हुई हैं।
इधर राजस्थान में भी मानसून छाया हुआ है। गुरुवार को भरतपुर, धौलपुर, बारां, झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है।
बुधवार को पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश हुई। भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तीन इंच तक पानी बरसा। अलवर, करौली, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में इस मानसून सीजन अब तक औसतन 84.2 मिमी. बारिश हुई है।
यह सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा है। 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर होने की संभावना है।
मानूसन सीजन के बड़े अपडेट्स
3 ट्रेनों पर बारिश का असर: कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया मुंबई मंडल में भारी बारिश व जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई से आने वाली गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन भी आज कैंसिल है। जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 को कैंसिल रहेगी।
कई जिलों में 3 इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों में भरतपुर के बयाना और करौली के मंडलरायल में 84 मिमी (3 इंच से ज्यादा) से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निंबाहेड़ा में करीब 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, करौली, अलवर, कोटा के चेचट में भी भारी बारिश हुई।
पारा गिरा, गर्मी-उमस से राहत: राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण अब लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जयपुर, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सिरोही, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनू, अजमेर और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


