होमक्राइमयुवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी: कोटा में 3 घंटे चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- हालत नाजुक; अगले 8 दिन महत्वपूर्ण - Kota News
क्राइम

युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी: कोटा में 3 घंटे चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- हालत नाजुक; अगले 8 दिन महत्वपूर्ण - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Bhanwargarh Axe Attack: Mans Head Axe Challenge, Kota Medical College Referral युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी:कोटा में 3 घंटे चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- हालत नाजुक; अगले 8…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 जुलाई 2026 को 04:02 pm बजे
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी:  कोटा में 3 घंटे चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- हालत नाजुक; अगले 8 दिन महत्वपूर्ण - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Bhanwargarh Axe Attack: Mans Head Axe Challenge, Kota Medical College Referral

युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में धंसी:कोटा में 3 घंटे चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- हालत नाजुक; अगले 8 दिन महत्वपूर्ण

- कॉपी लिंक

बारां जिले में रात में सो रहे युवक पर बदमाश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी युवक के सिर में धंस गई। युवक के चिल्लाने पर पास में सो रही पत्नी उठी तो आसपास कोई नहीं था। युवक के सिर में कुल्हाड़ी धंसी थी और तेजी से खून बह रहा था। आसपास के लोगों की मदद से घायल को भंवरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक इलाज के बाद बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी डॉक्टर कुल्हाड़ी नहीं निकाल सके। इसके बाद युवक को परिजन सुबह 5 बजे कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाए। जहां दोपहर 3:40 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया। करीब 3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स की टीम ने कुल्हाड़ी निकाली।

मामला भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के आमापुरा शनिवार रात करीब दो बजे का है। डॉक्टर रिजवीस ने बताया- बारां के आमापुरा निवासी रामजीलाल (30) के सिर में कुल्हाड़ी अंदर तक धंस गई है। इससे ब्रेन को गंभीर क्षति हुई है।

3 घंटे चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- 8 दिन महत्वपूर्ण

अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. एस.एन. गौतम के निर्देशन में टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक यह जटिल ऑपरेशन किया। डॉ. कनिष्क गोयल और डॉ. अलंकार शर्मा की टीम ने मरीज के सिर में धंसी कुल्हाड़ी को सफलतापूर्वक निकाला। डॉ. गौतम ने बताया कि कुल्हाड़ी के साथ जंग और गंदगी भी दिमाग के अंदर पहुंचने से संक्रमण का गंभीर खतरा बना हुआ था। ऑपरेशन के दौरान चार यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि मरीज की सीटी स्कैन कराना, मरीज को बेहोश कर कृत्रिम सांस की ट्यूब डालना और गिरते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना सबसे बड़ी चुनौतियां रहीं।

डॉक्टर बोले-अगले 5 से 8 दिन बेहद महत्वपूर्ण

मरीज की ट्रेकियोस्टॉमी भी करनी पड़ी। इसमें मरीज की गर्दन के सामने और सांस नली में छोटा सा छेद बनाया जाता है। छेद में विशेष ट्यूब (ट्रेकियोस्टॉमी ट्यूब) डाली जाती है, ताकि नाक या मुंह के बजाय इस ट्यूब से फेफड़ों तक हवा पहुंचाई जा सके। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। अगले 5 से 8 दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पत्नी ने कहा- हमला कर भागा बदमाश

घायल रामजीलाल की पत्नी ममता ने बताया- घटना रात करीब 2 बजे हुई है। उस समय मैं, पति और मेरी बेटी घर में सो रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और पति रामजीलाल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हो गया। हमले के बाद पति के चिल्लाने पर परिवार उठा और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पति को अस्पताल लेकर गई।

ममता ने कहा- मेरे पति का किसी से कोई झगड़ा नहीं है। वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आखिर हमला किसने और क्यों किया, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल रामजीलाल का इलाज कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार- सुबह करीब 5 बजे कोटा के अस्पताल पहुंचने के बाद भी सिर में धंसी कुल्हाड़ी को अभी तक नहीं निकाला जा सका है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का सर्च अभियान

भंवरगढ़ थाना अधिकारी गोपीलाल आर्या ने बताया- देर रात करीब 2:30 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पहले बारां और फिर कोटा रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि रात में ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थीं और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायल के बयान दर्ज करने के लिए एसआई को कोटा भेजा गया है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- बात खरी हैपूर्व MLA ने घूंघट में लगाई EO की क्लास: बिन गाय गोशाला वाले 'माननीय विधायक'; पूर्व सरपंच रंगे हाथ पकड़े गए

- हत्या के आरोपियों का सिर मुंडवाकर फटे कपड़ों में घुमाया: लंगड़ाते हुए चले, हत्यारों को व्यापारी के घर लेकर पहुंची, क्राइम सीन रीक्रिएट कराया

- एयरफोर्स जवान का हाथ तोड़ा, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा: सगे भतीजों और उसके साथियों ने हमला बोला, छोटे भाई को कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी

- तालाब में नहाते समय 6 डूबे, 4 भाई-बहनों की मौत: परिवार में अब केवल माता-पिता बचे; छुट्टियों के लिए आई भांजी भी हादसे का शिकार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें