तीन साल की मासूम का किडनैप: टॉफी दिलाने के बहाने ले गया बदमाश
जयपुर में तीन साल की एक बच्ची का किडनैप होने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकान की तरफ लेकर जाने की बात कहकर टॉफी दिलाने के बहाने उसे ले गया था।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Toddler Kidnapped At Bus Station | CCTV Footage & Rescue Update
जयपुर में 3 साल की बच्ची का किडनैप:टॉफी दिलाने के बहाने उठा ले गया बदमाश, ऑटोरिक्शा में छोड़कर भागा आरोपी
- कॉपी लिंक
जयपुर में 3 साल की बच्ची के किडनैपिंग का मामला मंगलवार रात सामने आया है। बस में बैठी मासूम को आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने उठा ले गया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर की सजकता के चलते पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकला, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
SHO ने बताया- 3 साल की बच्ची का परिवार मूलत: बारां का रहने वाला है। परिवार अभी जयपुर के बगरू में रहता है। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे मां-नानी बारां जाने की बस में बच्ची को लेकर बैठी थी।
टॉफी दिलाने के बहाने ले गया
बस में बैठे व्यक्ति ने बातें करके उनसे नजदीकियां बढ़ाई। बच्ची को टॉफी दिलाने की कहकर दुकान की तरफ ले गया। वहीं से बच्ची को लेकर पैदल-पैदल निकल गया। करीब 10 मिनट बाद बच्ची नही मिली तो मां के शोर मचाने पर तीन थानों की पुलिस सक्रिय हुई।
ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बचाया
पुलिस ने सर्च कर सिंधी कैंप बस स्टेण्ड के प्लेटफार्म नंबर-1 से किडनैप हुई 3 साल की मासूम को ढूंढ निकाला। पुलिस का कहना है कि ऑटोरिक्शा ड्राइवर नवल ने पीतल फैक्ट्री के पास संदिग्ध व्यक्ति को बच्ची के साथ देखा तो ऑटो रोककर टोका।
आरोपी की तलाश शुरू
बच्ची को ऑटोरिक्शा में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर की सूचना पर पुलिस और बच्ची की मां मौके पर पहुंचे। बच्ची की पहचान करने के बाद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


