जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर
जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर भागते समय बेकाबू कार ने छह अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ. Publis…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर
भागते समय बेकाबू कार ने छह अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ.
Published : August 10, 2026 at 9:43 AM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर में रविवार देर रात को हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर जा रहा परिवार कार की चपेट में आ गया. इस हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. इसके बाद बेकाबू कार ने पांच अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में लिया. मालपुरा गेट थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि यह हादसा सांगानेर इलाके में एलएमबी चौराहे पर हुआ. हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां और बेटे का उपचार जारी है.
भागते समय दूसरी गाड़ियों को मारी टक्कर : उन्होंने बताया कि एलएमबी चौराहे पर हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दंपती और ढाई साल की बेटी और बेटा घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. यहां पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला और बेटे का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है. इसके बाद भागते समय बेकाबू कार ने छह अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ.
पढे़ं. बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक्स की भिड़ंत, एक को ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार समेत 3 की मौत
पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ा : थानाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में भरतपुर हाल दुर्गापुरा (जयपुर) निवासी 35 वर्षीय विष्णु और उनकी बेटी सृष्टि की मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी और बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवा दी. कार चालक को हल्दीघाटी गेट के पास पुलिस ने पकड़ लिया. उससे पूछताछ जारी है. उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया है.
शवों को रखवाया मोर्चरी में : उनका कहना है कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ. हालांकि, बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवा दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है. परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है. पोस्टमार्टम के बास शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


