अजमेर में 304 पद, मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा पद: एनटीपीसी भर्ती में पिछली बार से 4,565 पद कम, 3,548 पर आवेदन शुरू - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Has 304 Posts, With The Highest Number Of Goods Train Manager Posts. अजमेर में 304 पद, मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा पद:एनटीपीसी भर्ती में पिछली बार से 4,565 पद कम, 3,54…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Has 304 Posts, With The Highest Number Of Goods Train Manager Posts.
अजमेर में 304 पद, मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा पद:एनटीपीसी भर्ती में पिछली बार से 4,565 पद कम, 3,548 पर आवेदन शुरू
- कॉपी लिंक
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एनटीपीसी की स्नातक स्तरीय भर्ती में इस बार अवसर कम हुए हैं। पिछली भर्ती के 8,113 पदों के मुकाबले इस बार 3,548 पद हैं। यानी 4,565 पद कम हुए हैं। यह पिछली भर्ती की तुलना में करीब 56% की कमी है।
- करीब 56% पद घटे; अजमेर के हिस्से में 304 पद कम, सीबीटी-1 की तारीख घोषित नहीं
अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के हिस्से में 304 पद आए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है, लेकिन प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) की तारीख घोषित नहीं हुई है। आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख और समय-सीमा के संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पिछली भर्ती में पहली परीक्षा के लिए करना पड़ा था साढ़े आठ महीने इंतजार: पिछली स्नातक स्तरीय एनटीपीसी भर्ती का विज्ञापन 13 सितंबर 2024 को जारी हुआ था। आवेदन 14 सितंबर से शुरू हुए और सीबीटी-1 परीक्षा 5 से 24 जून 2025 तक हुई। यानी आवेदन शुरू होने के करीब साढ़े आठ महीने बाद पहली परीक्षा आयोजित हुई। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2025 में हुई। टाइपिंग और अभिक्षमता परीक्षा के चरण दिसंबर 2025 और 2026 में चले। जुलाई 2026 तक पिछली भर्ती के दस्तावेज सत्यापन से जुड़े नोटिस जारी हो रहे थे। इस तरह सितंबर 2024 में शुरू हुई भर्ती के करीब दो साल बाद भी अलग-अलग चरणों की प्रक्रिया जारी थी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विकल्प खुले रखना जरूरी -माखन लाल, प्रतियोगी परीक्षा एक्सपर्ट
एनटीपीसी में पदों की संख्या पिछली भर्ती के मुकाबले कम होने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का दायरा सीमित नहीं करना चाहिए। रेलवे की अन्य भर्तियों के साथ अपनी योग्यता के अनुरूप कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रख सकते हैं। हालांकि, हर परीक्षा का पाठ्यक्रम अलग होता है। इसलिए पहले साझा विषयों पर पकड़ मजबूत करें और फिर संबंधित परीक्षा के अनुसार अभ्यास करें। इससे किसी भर्ती में देरी होने या अपेक्षित परिणाम नहीं आने पर तैयारी का समय व्यर्थ नहीं होगा।
अजमेर में 304 पद, मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा पद
नई भर्ती में अजमेर बोर्ड के लिए 304 पद निर्धारित हैं। इस बार स्नातक स्तरीय अधिसूचना में स्टेशन मास्टर का पद शामिल नहीं है। अधिसूचना में पदों का विवरण इस प्रकार है-
- मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक : 127 पद
- मालगाड़ी प्रबंधक : 2,750 पद
- कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट : 300 पद
- वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट : 371 पद
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा RTU में खतरे में रहते 2 हजार स्टूडेंट: डेढ़ किमी जंगली रास्ते से पैदल गुजरते; आए दिन दिखते सांप-गोह; 5 घंटे ही खुलती डिस्पेंसरी - Kota News

उदयपुर की दोनों अंडर-19 टीमें उपविजेता - Udaipur News

Diwali 2026 : दीपोत्सव से कारोबार बढ़ाने की तैयारी, 50 किलोमीटर के दायरे में झलकेगी जयपुर की 300 साल की विरासत


