वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी दिन: 31 अगस्त को जारी होगी फाइनल लिस्ट; अभी 309 निकायों में 1.44 करोड़ से ज्यादा वोटर्स - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Urban Body Election Voter List Release Date | Final Voter List Update वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी दिन:31 अगस्त को जारी होगी फाइनल लिस्ट; अभी 309 निकायों में 1.44 कर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Urban Body Election Voter List Release Date | Final Voter List Update
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी दिन:31 अगस्त को जारी होगी फाइनल लिस्ट; अभी 309 निकायों में 1.44 करोड़ से ज्यादा वोटर्स
- कॉपी लिंक
राजस्थान में आज वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख है। 18 साल से ज्यादा आयु के युवा जो वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़वा पाए, वो आज तक ही अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से फाइनल वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसके पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को होगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से रह गया है तो आज उसके पास आखिरी दिन है।
बीएलओ से संपर्क करके वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। निर्वाचन आयोग की तरफ से फाइनल वोटर लिस्ट नॉमिनेशन के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को जारी की जाएगी।
प्रदेश की 309 नगरीय निकाय चुनावों में इस बार अब तक 1 करोड़ 44 लाख 3853 वोटर्स की लिस्ट आयोग ने 19 अगस्त को जारी की है। हालांकि अब इस लिस्ट में लगातार अपडेशन होने से संख्या में परिवर्तन होने लगा है।
आज नाम जुड़वाने का आखिरी दिन
वोटर लिस्ट में आज नाम जुड़वाने का आखिरी दिन है। कोई युवा जो 18 साल की आयु पूरी कर चुका है (1 जनवरी 2026 तक) या उससे बड़ी उम्र का है, लेकिन किसी कारण से उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।
ऐसे व्यक्ति आज बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नाम जुड़वाने के बाद निर्वाचन आयोग की तरफ से इन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद संभावना है कि 31 अगस्त तक वोटर्स की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
--------
ये खबर भी पढ़िए…
राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव:9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को रिजल्ट; पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव
राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की बुधवार शाम 4 बजे घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में शहरों में चुनाव कराएगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी और 14 सितंबर को रिजल्ट आएंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
Topics:
- बात खरी हैस्कूल में 'कॉकरोच', 'ढक्कन कानून' पर हल्लाबोल: पूर्व मंत्री ने खोली MLA की 'पोल'; करप्शन की 'बाढ़' में बह गया पुल!
- राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में पारा 40°C के पार
- जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर: प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही
- LIVEजयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम: डोटासरा बोले- हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता; दिलावर ने कहा- कॉकरोच मुंह छिपाकर भागे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?

आशुतोष रांका, सीजेपी टीम को राजस्थान के गांव में घुसने से रोका, मारपीट का आरोप

जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े


