विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बना; राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलवार की CJP को दो टूक
विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बना; राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलवार की CJP को दो टूक बीजेपी ने कहा कि अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने की कोशिशों से सभी को सजग रहना चाहिए। प…

सौजन्य से:- Hindustan
विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बना; राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलवार की CJP को दो टूक
बीजेपी ने कहा कि अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने की कोशिशों से सभी को सजग रहना चाहिए। पार्टी के मुताबिक स्कूलों की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए।
राजस्थान में स्कूलों के निरीक्षण और विद्यालय परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस और CJP से जुड़े लोगों पर विद्यालयों में जाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाने की अपील की है। बीजेपी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है, जहां राजनीति के बजाय शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शिक्षकों, अभिभावकों और आमजन से ऐसे प्रयासों से बचने की अपील की।
बीजेपी ने कहा कि अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने की कोशिशों से सभी को सजग रहना चाहिए। पार्टी के मुताबिक स्कूलों की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए।
‘बच्चों को अच्छी शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता’
बीजेपी ने कहा कि पार्टी हमेशा चाहती है कि राजस्थान के बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और मूल्यों पर आधारित शिक्षा भी मिले, यही सरकार का उद्देश्य है। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग इसी दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
बीजेपी ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है और सरकार स्कूलों में सुविधाएं बेहतर करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस और CJP को राजस्थान में हो रही यह प्रगति पसंद नहीं आ रही है।
‘राजस्थान आगे बढ़ रहा, इसलिए परेशान हैं’
बीजेपी ने कांग्रेस और CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि सवाल यह है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग लगातार बेहतर क्यों हो रहा है? राजस्थान आगे क्यों बढ़ रहा है? शिक्षा का क्षेत्र लगातार क्यों बेहतर हो रहा है? पार्टी ने आरोप लगाया कि इन्हीं वजहों से विपक्षी दल और कुछ संगठन परेशान हैं और सरकार की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की कोशिशों में रुकावट डालना चाहते हैं।
बीजेपी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इसका असर बच्चों की शिक्षा और स्कूलों के वातावरण पर नहीं पड़ना चाहिए। पार्टी ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे विद्यालयों की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।
‘स्कूलों में शिक्षा का माहौल बना रहना चाहिए’
बीजेपी ने कहा कि विद्यालय किसी भी राजनीतिक गतिविधि का मंच नहीं हो सकते। स्कूलों में आने वाले हर व्यक्ति की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा होनी चाहिए। पार्टी ने आमजन से भी अपील की कि किसी भी राजनीतिक विवाद को विद्यालय परिसर तक न पहुंचने दें।
राजस्थान में स्कूलों के निरीक्षण और शिक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। ऐसे में बीजेपी के इस बयान को हालिया घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और विद्यालयों की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

सीजेपी ने राजस्थान स्कूल प्रवेश प्रतिबंधों की आलोचना की | टीओआई शॉर्ट्स - टाइम्स ऑफ इंडिया वीडियो

राजस्थान में CJP टीम को गांववालों ने खदेड़ा,कॉकरोचों पर बरसाए पत्थर


