कोटा में तेज धूप, गर्मी बढ़ी: अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, मौसम शुष्क - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Dry Conditions & Heat Wave Impact Continues कोटा में तेज धूप, गर्मी बढ़ी:अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, मौसम शुष्क - कॉपी लिंक प्रदेश में मानसून की विद…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Dry Conditions & Heat Wave Impact Continues
कोटा में तेज धूप, गर्मी बढ़ी:अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, मौसम शुष्क
- कॉपी लिंक
प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले कोटा शहर में भी बारिश का दौर थमा हुआ है। आज बुधवार सुबह से भी मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही।
इससे पहले मंगलवार को भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, जिससे मौसम शुष्क बना रहा। पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस बनी हुई है। दिन के साथ-साथ रात के समय भी मौसम में गर्माहट महसूस की गई
कोटा में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। कोटा में पिछले 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है।
मानसून के इस सीजन में कोटा में अब तक कुल 461.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग जयपुर के अधिकारियों के अनुसार5 प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
बांधों की स्थिति
चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध की भराव क्षमता 1312 फीट है जिसमें बुधवार सुबह 1302.45 फीट पानी भरा हुआ है। राणा प्रताप बांध की भराव क्षमता 1157 फीट है जो 1143.21 फीट भरा है। जवाहर सागर बांध की भराव क्षमता 980 फीट है जो 972.9 फीट भरा है। वहीं कोटा बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है जो कि 852.70 फीट भरा हुआ है।
कम बारिश से गर्मी में आएगी दिक्कत
कोटा में इस सीजन 37.70 फीसदी कम बारिश हुई है। आमतौर पर तीस सिंतबर तक 740 एमएम बारिश होती है जो कि इस बार सिर्फ 461.7 मिमी बारिश हुई है। हालांकि कोटा शहर में चंबल से पानी शोधन कर सप्लाई किया जाता है।
शहर में दो समय पानी की सप्लाई होती है ऐसे में शहर में ज्यादा दिक्कत गर्मी में नहीं आती लेकिन शहरी सीमा पर बसे इलाको में इस बार काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि वाटर लेवल अप नहीं होने से यहां बोरिंग से भी पानी मिलना मुश्किल होगा।
ऐसे में मंडाना, आवली रोजडी, बंधा धर्मपुरा, रंगपुर समेत कई इलाके है जहां पानी के टैंकर से हर साल पानी सप्लाई होता है और इस बार वही स्थिति बनती दिख रही है।
- जोधपुर एयरबेस से एक साथ उड़े सुखोई और राफेल: 28 देशों ने देखी मेक इन इंडिया की ताकत, देखिए 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास की तस्वीरें
- LIVEगैर नृत्य से होगा सीएम भजनलाल का स्वागत: जोधपुर संभाग को 2700 करोड़ मिलेंगे; जनसभा को संबोधित करेंगे
- 45 सीटों के लिए 85 कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: CMHO बोले- रोस्टर से मिलेगा आरक्षण का लाभ, ANM की काउंसलिंग
- दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट: नोएडा से आने वाली इंडिगो की उड़ान कैंसिल; पैसेंजर्स परेशान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते: सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे; अब इंटरव्यू होगा - Jaipur News

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News

9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार महासभा, अनुदान बढ़ाने की मांग करेंगे गौसेवक


