होमक्राइमजयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
क्राइम

जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत जयपुर ग्रामीण के फागी थाना इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वही…

ABP News के अनुसार22 अगस्त 2026 को 04:54 am बजे
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जयपुर ग्रामीण के फागी थाना इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गुस्साए ग्रामीणों हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी.

- मृतकों में सास-ससुर और उनकी दो बहुएं शामिल थीं.

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे 5 लोगों को कुचल दिया. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शख्य की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने घायल अस्पताल भिजवाया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जयपुर ग्रामीण जिले के फागी थाना इलाके से सामने आई है. बताया गया कि तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे 5 लोगों को कुचल दिया, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बताया गया कि मृतकों में सास-ससुर और उनकी दो बहुएं शामिल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में सत्यनारायण (65), उनकी पत्नी मनमोज (60) और बहुएं अमृता देवी (35) व शिमला देवी (23) की मौत हुई है, जबकि बद्रीनारायण पुत्र सत्यनारायण घायल है. सभी मृतक फागी के डिग्गी रोड स्थित कुम्हारों के मोहल्ले के रहने वाले थे.

गाड़ी छोड़कर मौके से भागा ड्राइवर

बताया गया कि सभी लोग खेत में काम करके पैदल घर लौट रहे थे, इसी दौरान फागी-माधोराजपुरा रोड पर बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया. हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार, पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से चारों शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए, घायल का इलाज जारी है

हादसे पर डिप्टी सीएम प्रेम चंद्र बैरवा ने जताया दुख

वहीं, चार मौतों की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, पोस्ट ऑफिस तिराहे पर जाम लगाकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की. ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा और संविदा पर नौकरी देने की मांग उठाई. वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने हादसे पर दुख जताया है. वहीं पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है.

'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें