उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव में लोगों की होगी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच: 4 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 50 सीनियर डॉक्टर देंगे परामर्श - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Health Festival | Free Medical Checkup & Expert Consultation उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव में लोगों की होगी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच:4 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 50…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Health Festival | Free Medical Checkup & Expert Consultation
उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव में लोगों की होगी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच:4 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 50 सीनियर डॉक्टर देंगे परामर्श
- कॉपी लिंक
ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल की ओर से 4 अक्टूबर को अशोका ग्रीन्स में उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव सीजन-2 आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में करीब 50 सीनियर डॉक्टर्स की देखरेख में लगभग 1500 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जांच के बाद लोगों को चि
फेस्टिवल के संस्थापक हिम्मतसिंह ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘जागरूकता एवं रोकथाम’ रखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का संदेश देना है।
महोत्सव सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा
पारस हेल्थ के फेसिलिटी डायरेक्टर अनुभव सुखवानी ने बताया कि महोत्सव सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि महोत्सव में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विशेषज्ञ संवाद और परिचर्चाएं भी होंगी।
महोत्सव से एक दिन पहले 3 अक्टूबर को प्री-नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के उद्योगपति, चिकित्सक और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते: सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले, अनिल चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे; अब इंटरव्यू होगा - Jaipur News

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News

9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार महासभा, अनुदान बढ़ाने की मांग करेंगे गौसेवक


