राजस्थान हाईकोर्ट में 4 न्यायिक अधिकारियों का तबादला: मुख्य पीठ में रजिस्ट्रार प्रशासन सहित कई नई जिम्मेदारियां मिलीं - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Rajasthan High Court News | Judicial Officers Transfer & New Posting राजस्थान हाईकोर्ट में 4 न्यायिक अधिकारियों का तबादला:मुख्य पीठ में रजिस्ट्रार प्रशासन सहित कई नई जिम्मेदार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Rajasthan High Court News | Judicial Officers Transfer & New Posting
राजस्थान हाईकोर्ट में 4 न्यायिक अधिकारियों का तबादला:मुख्य पीठ में रजिस्ट्रार प्रशासन सहित कई नई जिम्मेदारियां मिलीं
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को 4 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी हैं। इस आदेश के तहत हाईकोर्ट जोधपुर की मुख्य पीठ में रजिस्ट्रार प्रशासन के दोनों पदों पर नियुक्ति की गई है।
रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा के आदेशानुसार, डीजे कैडर के ओमप्रकाश को बीकानेर कॉमर्शियल कोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन) बनाया गया है। वे शिवानी सिंह की जगह लेंगे और 1 अक्टूबर 2026 से जिम्मेदारी संभालेंगे।
इनको भी नई जिम्मेदारी
जिला न्यायाधीश संवर्ग के रणधीर सिंह मिर्धा को उदयपुर के फैमिली कोर्ट नंबर-3 से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय) बनाया गया है। इस पद पर पहले सुशील कुमार पाराशर थे।
नवीन कुमार किलानिया को रजिस्ट्रार वर्गीकरण-द्वितीय बनाया गया है। वह पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव थे और अब जगत सिंह पंवार की जगह लेंगे। नीरज भामू को डीएलएसए भरतपुर का सचिव बनाया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

Vande Bharat:उदयपुर से कुछ घंटों में पहुंचेंगी सूरत, नई वंदे भारत का आज से आगाज, जानिए किन स्टेशनों पर रुकेगी


