पाली के जैतारण में 5.50 इंच से ज्यादा बरसात: अजमेर-जोधपुर और बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया, ब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Monsoon Trough Shift Rain Alert Districts LIVEपाली के जैतारण में 5.50 इंच से ज्यादा बरसात:अजमेर-जोधपुर और बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया, ब्यावर में म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Monsoon Trough Shift Rain Alert Districts
LIVEपाली के जैतारण में 5.50 इंच से ज्यादा बरसात:अजमेर-जोधपुर और बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया, ब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी
- कॉपी लिंक
पाली, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर समेत प्रदेश के पश्चिम के कई हिस्सों में रविवार को अच्छी बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश पाली के जैतारण में 146MM दर्ज हुई।
ब्यावर के रावतमाल गांव में देवनारायण मंदिर पर रविवार सुबह बिजली गिर गई। हादसे में मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। एक मोर की मौत हो गई।
अजमेर और माउंट आबू में सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। अजमेर में सड़कों पर पानी भर गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।
जोधपुर शहर में शाम करीब 4 बजे तेज बारिश हुई। इस दौरान मथुरा दास माथुर अस्पताल रोड पर पानी भर गया। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाड़मेर शहर और आसपास के गांव में शाम को तेज बारिश शुरू हुई। उंडखा गांव में सड़कों पर पानी भर गया। खेतसिंह की प्याऊ क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई।
जैसलमेर के रामदेवरा में शाम 3:40 मिनट से 3:55 तक 15 मिनट बारिश हुई। इस दौरान शहर के चाचा चौक पर पानी भर गया। जिससे आवागमन बाधित हुआ।
कोटा के नवनैरा डैम को खुला गेट रविवार सुबह बंद कर दिया गया। शनिवार को डैम से एक गेट खोलकर 4 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी।
मानसून के बड़े अपडेट्स
बिजली गिरने मंदिर को नुकसान: रविवार सुबह ब्यावर जिले के रावतमाल गांव के देवनारायण मंदिर पर बिजली गिरने से गुंबद को नुकसान हुआ है। मंदिर की दीवारों में भी दरार आ गई है। मंदिर के आसपास बने कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जिले के अधिकतर हिस्सों में रविवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। वहीं, अजमेर में भी रिमझिम बारिश से गर्मी कम हुई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी लगातार बारिश से ठंडक बढ़ गई है।
मानसून के कमजोर होने की आशंका: मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश समय मौसम साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून ट्रफ 3-4 अगस्त से उत्तर भारत की तरफ शिफ्ट हो सकती है, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत की तरफ बढ़ेंगी।
पारा गिरकर 40 से नीचे आया: पश्चिमी राजस्थान में शनिवार को हुई बारिश का असर तापमान में दिखा। जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। तापमान गिरावट के बाद यहां उमस भी बढ़ गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Mini Maldives of Rajasthan: इस मानसून घूम आएं राजस्थान का बांसवाड़ा, 'सौ द्वीपों का शहर' देखकर भूल जाएंगे मालदीव

अजमेर-जोधपुर में बारिश, सड़कें बनीं दरिया: ब्यावर में मंदिर पर बिजली गिरी, माउंटआबू में दिनभर कोहरा छाया रहा; कोटा में नवनेरा डैम का गेट बंद - Jaipur News

ब्रिक्स की हाई लेवल मीटिंग: क्या है महत्व और कितने देशों का होगा शामिल?


