होमक्राइमजयपुर कॉट्योर शो का आगाज, रैम्प पर दिखे बॉलीवुड सितारे: रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक, देशभर की 60 मॉडल्स ने पहने फैशन अटायर - Jaipur News
क्राइम

जयपुर कॉट्योर शो का आगाज, रैम्प पर दिखे बॉलीवुड सितारे: रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक, देशभर की 60 मॉडल्स ने पहने फैशन अटायर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Couture Show Season 14 | Bollywood Glamour & Royal Rajasthan Fashion जयपुर कॉट्योर शो का आगाज, रैम्प पर दिखे बॉलीवुड सितारे:रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक, देश…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
जयपुर कॉट्योर शो का आगाज, रैम्प पर दिखे बॉलीवुड सितारे:  रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक, देशभर की 60 मॉडल्स ने पहने फैशन अटायर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Couture Show Season 14 | Bollywood Glamour & Royal Rajasthan Fashion

जयपुर कॉट्योर शो का आगाज, रैम्प पर दिखे बॉलीवुड सितारे:रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन की दिखी झलक, देशभर की 60 मॉडल्स ने पहने फैशन अटायर

- कॉपी लिंक

चर्चित जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 की मानसरोवर स्थित होटल में भव्य आगाज हुआ। रॉयल राजस्थान की विरासत, आधुनिक फैशन की क्रिएटिविटी और बॉलीवुड ग्लैमर से सजे पहले दिन के शो में देशभर से आए डिजाइनर्स ने अपने आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किए।

देशभर के डिजाइनर्स और 60 प्रोफेशनल मॉडल्स की भागीदारी वाले इस फैशन फेस्टिवल में अलग-अलग थीम और डिजाइन लैंग्वेज ने रैंप को फैशन की रंगीन दुनिया में बदल दिया।

वहीं, बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरकर आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

एंकर ने दर्शकों का स्वागत करते हुए जयपुर कॉट्योर शो की शुरुआत की। शो के संस्थापक एवं निदेशक गौरव गौड़ ने आयोजन की रूपरेखा और इसकी खासियतों से परिचित कराया।

क्रिएटिव फैशन ने रैंप पर दिखाई अपनी अलग पहचान

पहले दिन के शो में डिजाइनर्स ने पारंपरिक भारतीय शिल्प, रॉयल एस्थेटिक्स और समकालीन फैशन को अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत किया। हर सीक्वेंस में डिजाइनर्स की अपनी क्रिएटिव सोच और कलेक्शन की अलग पहचान देखने को मिली। ट्रेडिशनल सिल्हूट से लेकर मॉडर्न स्टाइलिंग तक, रैंप पर फैशन के कई रंग नजर आए।

पहले यहां देखिए फोटोज…

चारू पाराशर के कलेक्शन से ग्रैंड ओपनिंग हुई, जिसकी शोस्टॉपर शेफाली बग्गा रहीं। इसके बाद ‘पांचे ब्यूटी बाय नीलम जांगीर’ के सीक्वेंस में सपना सिकरवार, ‘रुखनमन जोधपुर बाय दशरत सिंह सोढ़ा’ के कलेक्शन में ईशा शाह और मावली कॉट्योर के सीक्वेंस में अदिति सनवाल ने रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

फैशन सीक्वेंस आगे बढ़ने के साथ रैंप पर डिजाइन और स्टाइल की विविधता देखने को मिली। आलोक अग्रवाल के कलेक्शन में तनु चौधरी, विपिन अग्रवाल के सीक्वेंस में निशा चौहान, राग बाय रश्मि में श्रिष्टी केसी खत्री, हाउस ऑफ इंडिया में स्वाति जांगिड़ और शाहिद अफरीदी के सीक्वेंस में रिया सुलेड़िया शोस्टॉपर रहीं।

बॉलीवुड शोस्टॉपर्स ने बढ़ाया फैशन का ग्लैमर

जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 के पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण डिजाइनर कलेक्शंस के साथ बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की हस्तियों की मौजूदगी रही। सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स ने रैंप पर डिजाइनर कलेक्शन को अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पेश किया। इससे फैशन सीक्वेंस में ग्लैमर और स्टार पावर का खास तड़का देखने को मिला।

शो में शेफाली बग्गा, सपना सिकरवार, ईशा शाह, अदिति सनवाल सहित अन्य सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया। सेलिब्रिटीज की एंट्री के दौरान दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

प्री-फिनाले से ग्रैंड फिनाले तक बढ़ता गया रोमांच

शो का रोमांच प्री-फिनाले और ग्रैंड फिनाले तक पहुंचते-पहुंचते और बढ़ गया। रिचुअल्स के प्री-फिनाले में शीना पाराशर ने रैंप संभाला। इसके बाद रात करीब 10 बजे फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर के ग्रैंड फिनाले ने पहले दिन के शो को भव्य अंदाज में विराम दिया। ग्रैंड फिनाले की शोस्टॉपर आयेशा खान रहीं। उनके शानदार रैंप वॉक के साथ पहले दिन का फैशन शो दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

रॉयल विरासत और आधुनिक फैशन का मेल

जयपुर कॉट्योर शो की खासियत हमेशा से जयपुर की रॉयल विरासत को आधुनिक फैशन से जोड़ना रही है। सीजन-14 के पहले दिन भी यही रंग दिखाई दिया। डिजाइनर कलेक्शंस में भारतीय परंपरा, शिल्प और आधुनिक डिजाइन सोच का मेल नजर आया। वहीं भव्य आयोजन स्थल, लाइटिंग, संगीत और सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स ने पूरे माहौल को फैशन और ग्लैमर से भर दिया।

जयपुर की पहचान जहां एक ओर महलों, हवेलियों और राजसी संस्कृति से जुड़ी है, वहीं ऐसे आयोजन शहर को आधुनिक फैशन और लाइफस्टाइल के केंद्र के रूप में भी स्थापित कर रहे हैं। रैंप पर प्रस्तुत क्रिएटिव कलेक्शंस ने इस बात को मजबूती दी कि पारंपरिक भारतीय सौंदर्य और आधुनिक फैशन एक साथ मिलकर नया अंदाज तैयार कर सकते हैं।

राष्ट्रीय फैशन मंच के रूप में मजबूत हो रहा जयपुर

जयपुर कॉट्योर शो के संस्थापक एवं निदेशक गौरव गौड़ ने कहा कि इस वर्ष शो को पहले से अधिक भव्य और राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया गया है। देश के अग्रणी डिजाइनर्स, सेलिब्रिटीज, फैशन विशेषज्ञों और मॉडल्स की भागीदारी आयोजन को नई ऊंचाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जयपुर कॉट्योर शो लगातार जयपुर को राष्ट्रीय फैशन मंच पर मजबूत पहचान दिलाने का काम कर रहा है।

- 3 नीचे उतरे तो 2 नर्सिंगकर्मी फिर टंकी पर चढ़े: कहा- पुलिस ने साथियों का ब्रेनवाश किया, हमें मरना मंजूर पर पीछे नहीं हटेंगे

- भास्कर एक्सक्लूसिवओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति में: गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ICU की चौंकाने वाली हकीकत: कहीं डॉक्टर-नर्स की कमी, कहीं वेंटिलेटर-मशीनें गायब, कई जगह आग बुझाने तक के इंतजाम नहीं

- चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, अलवर में मकान की छत गिरी; कल 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें