होमशिक्षा-करियरजोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर हालत में आई प्रसूताओं की मौत, 7 का उपचार जारी
शिक्षा-करियर

जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर हालत में आई प्रसूताओं की मौत, 7 का उपचार जारी

जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर हालत में आई प्रसूताओं की मौत, 7 का उपचार जारी वर्तमान में उम्मेद में चार, एमजीएच में दो और एमडीएम एक गंभीर प्रसूता का उपचार चल रहा है. Published : August 7, 2026 at 9:51 AM IST जो…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर हालत में आई प्रसूताओं की मौत, 7 का उपचार जारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में दो गंभीर हालत में आई प्रसूताओं की मौत, 7 का उपचार जारी

वर्तमान में उम्मेद में चार, एमजीएच में दो और एमडीएम एक गंभीर प्रसूता का उपचार चल रहा है.

Published : August 7, 2026 at 9:51 AM IST

जोधपुर : डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल समूह में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर का अभी उपचार चल रहा है. प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि वर्तमान में उम्मेद में चार, एमजीएच में दो और एमडीएम एक गंभीर प्रसूता का उपचार चल रहा है. इनमें ज्यादातर संभाग के अन्य अस्पतालों से रेफर होकर आई हुई हैं.

उन्होंने बताया कि उम्मेद अस्पताल में भर्ती फलोदी निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कुमारी की गुरुवार को मृत्यु हो गई. उसे हाई रिस्क गर्भावस्था के कारण उम्मेद अस्पताल में भर्ती किया गया था. ऑपरेशन से शिशु का जन्म होने के बाद गुरुवार सुबह उसे अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई. उसे तुरंत वेंटिलेटर पर लेकर रेस्पिरेटरी आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

पढे़ं. Rajasthan Maternal Death : भीलवाड़ा जिले में दो और प्रसूताओं की मौत, चिकित्सा विभाग ने शुरू की जांच

वहीं, नागौर जिले की रहने वाली सरोज के पेट में ही बच्चे की मौत और ब्लीडिंग के चलते एमडीएम में लाया गया था. डॉक्टर्स ने उपचार के प्रयास किए, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई. बता दें कि जून में पावटा अस्पताल में 8 प्रसूताओं की तबीयत सर्जरी के बाद खराब हुई थी. हालांकि, उनको बचा लिया गया था. इसके बाद से लगातार गंभीर हालत में प्रसूताओं के रेफर होकर आने के मामले बढ़े हैं, जिनकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है.

सात का उपचार जारी : उम्मेद अस्पताल में चार प्रसूताओं का गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है. यह चारों ही अलग-अलग जगह से रेफर होकर आई हैं. इनमें निरमा, वसुंधरा, शाकुता और सुल्ताना शामिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है. इसी तरह से महात्मा गांधी अस्पताल में ऊषा और एनी भर्ती हैं. सांस लेने में तकलीफ होने के कारण इन्हें यहां शिफ्ट किया गया है. एमडीएम में अस्पताल में सुमेरपुर भर्ती है, जिसे भी सांस से जुड़ी परेशानी है. उसे बाइपेप पर रखा गया है. सभी के उपचार की मॉनिटरिंग की जा रही है.

पढ़ें. जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में सिजेरियन के बाद 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 2 वेंटिलेटर पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें