होमशिक्षा-करियरराजस्थान में मूक-बधिर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, गहलोत और जूली पहुंचे स्कूल - protest by deaf mute students in rajasthan
शिक्षा-करियर

राजस्थान में मूक-बधिर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, गहलोत और जूली पहुंचे स्कूल - protest by deaf mute students in rajasthan

राजस्थान में मूक-बधिर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, गहलोत और जूली पहुंचे स्कूल जयपुर के आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पीने के पानी के संकट, जर्जर स्कूल भवन, शौचालयों की बदहाल…

jagran.com के अनुसार7 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
राजस्थान में मूक-बधिर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, गहलोत और जूली पहुंचे स्कूल - protest by deaf mute students in rajasthan

सौजन्य से:- jagran.com

राजस्थान में मूक-बधिर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, गहलोत और जूली पहुंचे स्कूल

जयपुर के आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पीने के पानी के संकट, जर्जर स्कूल भवन, शौचालयों की बदहाल स्थिति ...और पढ़ें

HighLights

- विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र-छात्राएं हो गए बीमार

- दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पीने के पानी के संकट की बात कही

जागरण संवाददाता,जयपुर। जयपुर के आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पीने के पानी के संकट, जर्जर स्कूल भवन, शौचालयों की बदहाल स्थिति और शिक्षकों द्वारा तय समय पर पढ़ाई नहीं करवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर रास्ता रोक लिया, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद खाली करवाया।

सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी स्कूल में पहुंचे। छात्र-छात्राओ ने आरोप लगाया कि कई ऐसे शिक्षक स्कूल में तैनात हैं, जिन्हें साइन भाषा नहीं आती है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र-छात्राएं बीमार भी हो गए, जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया। हंगामा बढ़ता देखकर जिला कलेक्टर संदेश नायक एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्कूल के निरीक्षण में खामियां मिलने के बाद प्रधानाध्यापक भारत जोशी को हटाकर पदस्थापन आदेश की प्रतिक्षा में रखने का आदेश जारी किया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें