नशामुक्ति के लिए जयपुर पुलिस का कारवाई का अभियान, 70 लाख के मादक पदार्थ जब्त
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिण जिले ने नशा तस्करों खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में चले विशेष अभियान मिशन जागृति में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 17 तस्करों को दबोच लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और मादक पदार्थों के साथ 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur South Police Launches Mission Jagriti For De addiction, Confiscates Goods Worth Rs 70 Lakh, Arrests 17 People Including Women Smugglers
नशामुक्ति के लिए जयपुर साउथ पुलिस का मिशन जागृति, 70 लाख का माल जब्त, महिला तस्करों समेत 17 गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर | पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिण जिले ने नशा तस्करों खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में चले विशेष अभियान मिशन जागृति में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 17 तस्करों को दबोच लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 70 लाख रुपए मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।
2.6 किलो गांजा और 665 ग्राम स्मैक बरामद : एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। तस्करों के कब्जे से 2.6 किलोग्राम गांजा, 665 ग्राम स्मैक, 1 स्कूटी और 6 मोबाइल जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एडीसीपी साउथ ललित शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी, साइबर सेल और थानों की विशेष टीमों का गठन किया गया। कच्ची बस्तियों में डोर-टू-डोर सर्वे कर चालानशुदा और संदिग्ध बदमाशों को चिह्नित किया।
डीसीपी राजर्षि राज ने आमजन से अपील की है कि ड्रग्स व नशे की सप्लाई या सेवन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9530424984 पर कॉल करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


