जयपुर: वीकेंड पर परकोटे-आमेर में बदलेगा ट्रैफिक रूट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया स्पेशल प्लान, 9-10 अक्टूबर को प्रायोगिक तौर पर लागू
जयपुर: वीकेंड पर परकोटे-आमेर में बदलेगा ट्रैफिक रूट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया स्पेशल प्लान, 9-10 अक्टूबर को प्रायोगिक तौर पर लागू डीसीपी (ट्रैफिक) प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- बड़ी पर्यटक बसों की सैटेलाइट पार्किंग रामन…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: वीकेंड पर परकोटे-आमेर में बदलेगा ट्रैफिक रूट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया स्पेशल प्लान, 9-10 अक्टूबर को प्रायोगिक तौर पर लागू
डीसीपी (ट्रैफिक) प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- बड़ी पर्यटक बसों की सैटेलाइट पार्किंग रामनिवास बाग पार्किंग में बनाई जाएगी.
Published : October 9, 2026 at 8:46 PM IST
जयपुर: त्योहारी सीजन में परकोटे के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ और टूरिस्ट सीजन के चलते जाम की समस्या बढ़ जाती है. समस्या से निजात दिलाने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने वीकेंड (शनिवार-रविवार) के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. प्लान प्रायोगिक तौर पर 9 और 10 अक्टूबर को लागू किया जाएगा. जयपुर के एडिशनल कमिश्नर (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया- दुकानदारों, खरीदारों और पर्यटकों की सहूलियत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यह खास प्लान परकोटा और आमेर क्षेत्र में 2 दिन के लिए लागू रहेगा. यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे त्योहारी और टूरिस्ट सीजन के लिए लागू किया जा सकता है.
यहां होगी पार्किंग की सुविधा: डीसीपी (ट्रैफिक) प्रवीण नायक नूनावत ने बताया बड़ी पर्यटक बसों की सैटेलाइट पार्किंग रामनिवास बाग पार्किंग में बनाई जाएगी. वहीं, मालवाहक वाहनों का चारदीवारी में प्रवेश रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही रहेगा. रूट परमिट वाली मिनी बसों और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार अन्य समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा. उन्होंने चारदीवारी के दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने वाहन रामनिवास बाग स्थित जेडीए की भूमिगत पार्किंग, चौगान स्टेडियम में निर्धारित पार्किंग स्थल और आतिश मार्केट के अंदर बनी पार्किंग में खड़े करें.
परकोटे में ऐसे होगा ट्रैफिक डायवर्ट: डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को सड़क के दोनों तरफ से संचालित किया जाएगा, जबकि सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. इन वाहनों को सुभाष चौक से चार दरवाजा, घोड़ा निकास रोड होते हुए रामगंज चौपड़ की तरफ निकाला जाएगा. इसी तरह बांदरवाल गेट से प्रवेश करने वाले वाहन नागर परिषद की मोरी और सार्दुल सिंह की नाल होते हुए गणगौरी बाजार तक जा सकेंगे, लेकिन गणगौरी बाजार से सार्दुल सिंह की नाल होकर सिटी पैलेस की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.
आमेर के लिए यह है खास प्लान: डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, दिल्ली रोड से आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटकों के वाहन आमेर तिराहा से धोबीघाट चौराहा, रामगढ़ मोड़ और आमेर रोड होते हुए आमेर फोर्ट तक जा सकेंगे. रामगढ़ मोड़ से आमेर की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात का संचालन जारी रहेगा, जबकि जयगढ़ टी पॉइंट से रामगढ़ मोड़ की तरफ यातायात बंद रहेगा. जयगढ़ टी पॉइंट से यातायात को आमेर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. इसी तरह आमेर से रामगढ़ मोड़ की तरफ यातायात का संचालन बंद रहेगा. आमेर तिराहा से आमेर गांधी चौक की तरफ वाहन नहीं आ सकेंगे. आमेर से जयपुर शहर की तरफ आने वाला यातायात आमेर तिराहा, दिल्ली रोड, गलता गेट चौराहा और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा होते हुए जयपुर शहर में प्रवेश कर सकेगा.
पढ़ें: यातायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर समझाइश, पालन करने वालों को दी गई ट्रॉफी और चॉकलेट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में फिल्म 'स्पेशल 26' जैसा कांड, फर्जी IT अफसर बन 10 लोग लूट ले गए 3 करोड़ के जेवर, 3 घंटे में 6 गिरफ्तार

CJP alleges Rajasthan Police detained leader Deepak Baliyan

पेशी से लौट रहे उदयपुर जिले में नियुक्त थानाधिकारी की सड़क हादसे में मौत, कॉन्स्टेबल घायल - udaipur sho dies in jodhpur road accident after court hearing


